इस शख्‍स ने तीन दिन पहले कर दी थी रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा

एक शख्स ऐसा ही जिसने तीन दिन पहले ही रामनंद कोविंद को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की बात कह दी थी।

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सबकों चौंका दिया था। किसी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था भाजपा कोविंद के नाम पर विचार कर रही है। सोमवार को जब अमित शाह ने रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा की तो सब दंग रह गए। भले ही आप और हम दंग रह गए हो, लेकिन एक शख्स ऐसा ही जिसने तीन दिन पहले ही रामनंद कोविंद को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की बात कह दी थी।

 This person had know 3 days before who will be the Presidential Candidate Of NDA

ललित मिश्रा नाम के शख्स ने 16 जून 2017 को ही बिहार के राज्यपाल कोविंद के एनडीए के राष्ट्रति पद के उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर एक ट्विट किया था। अब ललित का ये ट्विट वायरल हो रहा है। जिस नाम की किसी को उम्मीद नहीं थी, ललित ने 3 दिन पहले ही उनके नाम को लेकर अंदाजा लगाया था।

दरअसल ट्विटर पर एक पत्रकार द्वारा एनडीए के राष्ट्रपति के उम्मीदवारों के नाम को लेकर सर्वे किया जा रहा था। इस सर्वे में सुषमा स्वराज, द्रोपदी मुर्मू और लाल कृष्ण आडवाणी के नाम पर लोगों से वोट मांगे जा रहे थे। लेकिन ललित ने इन तीनों नामों के बजाए रामनाथ कोविंद का नाम सामने रखा। अब उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। अब लोग ललित को बधाई दे रहे हैं। कोई उन्हें करोड़पति बनने के लिए बधाई दे रहे हैं तो कोई उन्हें 'चतुर ब्राह्मण' बता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+