छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र जीता, भ्रष्टतंत्र को मिली हार: कांग्रेस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रेसिडेंट भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया है। प्रेस कांफ्रेंस मे बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए बघेल ने कहा कि सरकार में भ्रष्ट अधिकारियों की जमात थी और उनके पास बहुत पैसा था। छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस का सूखा आज खत्म हो चुका है। अभी तक आये रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 60 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

जीत के बाद गदगद प्रेस कांफ्रेंस में बघेल के साथ छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। लोकतंत्र की जीत बताते हुए बघेल ने राहुल गांधी और राज्य की जनता को बधाई दी। चुनाव मैदान जीतने का जिक्र करते हुए बघेल ने अपनी रणनीति ने कहा कि उन्होंने हर बूथ पर रणनीति और काम किया था। उन्होंने कहा कि पुनिया को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होने नेतृत्व कर जीत में अहम भूमिका निभाने का काम किया है।
कांग्रेस ने हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रही थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से कांग्रेस ने बीजेपी का किला ढहाया है, यह ऐतिहासिक है। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है और बीजेपी यहां एक बार फिर बाजी मार सकती है, लेकिन ये सब गलतफहमियां साबित हुई हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने कांग्रेस की कमान उस वक्त संभाली थी, जिस वक्त झीरम घाटी में नक्सली हमलें में कई बड़े शीर्ष नेताओं को हत्या कर दी गई थी। आज से तीन साल पहले कांग्रेस काफी निराश और हताश थी, लेकिन जिस तरह से पार्टी और वहां के कार्यकर्ताओं ने कमबैक किया है, वह काबिल ए तारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications