Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हां यही प्यार है...', अस्पताल में बीमार पत्नी को कंघी कर रहा बुजुर्ग पति, VIDEO देख भावुक हुए लोग

प्यार वाकई बेहद खूबसूरत होता है। साथ ही प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे ही एक बुजुर्ग दंपती के प्यार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, 17 अगस्त: प्यार वाकई बेहद खूबसूरत होता है। साथ ही प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे ही एक बुजुर्ग दंपती के प्यार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी के बालों में कंघी करते नजर आ रहा है। बुजुर्ग की पत्नी अस्पताल में भर्ती है। वे बेड पर बैठी हैं, बुजुर्ग पति उनके बालों में कंघी कर रहे हैं। अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का यह वीडियो देख हर कोई भावुक हो गया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल

पत्नी बीमार हैं, वो चल नहीं पा रही हैं। बिस्तर पर बैठी हैं। उनके बालों में पति कंघी कर रहे हैं। यह वीडियो अस्पताल में किसी के द्वारा शूट किया गया है और यह प्यार की पराकाष्ठा को दिखा रहा है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यही सच्चा प्यार है

यही सच्चा प्यार है

वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 3 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने अपनी पत्नी के प्रति समर्पण की प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा कि यह सच्चे प्यार की परिभाषा है। उनका प्यार सीमाओं से परे है।

एक-दूजे के लिए बने हैं

एक-दूजे के लिए बने हैं

एक यूजर ने लिखा कि जरा मामा का चेहरा तो देखो। वह इतना चिंतित है। मैं उनके प्रिय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक अन्य ने कहा कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। यही प्यार है।

इससे पहले भी वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले भी वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले एक बुजुर्ग दंपती का बरसात में साथ घूमने का एक वीडियो वायरल हुआ था। बुजुर्ग दंपती एक साथ सड़क पार करते नजर आ रहे थे। बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए एक छाता पकड़े हुए हैं, जबकि वह एक सफेद बैग लेकर उसके साथ चल रही है। सड़क पर उतरते ही वे बातचीत में तल्लीन हो जाते हैं।

जहां कुछ भी नहीं रहता वहां प्यार है

जहां कुछ भी नहीं रहता वहां प्यार है

वीडियो को फोटोग्राफर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर आसिफ खान ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दुनिया में जहां कुछ भी नहीं रहता है, वहां शाश्वत प्रेम का विचार होना मंत्रमुग्ध कर देने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- शख्स ने इस शानदार जगह पर अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज, VIDEO बना रही महिला की हरकत को देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+