ये है रामविलास पासवान का अंतिम ट्वीट, विदेश मंत्री की मां के निधन पर जताया था शोक

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पासवान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे एवं लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रामविलास पासवान ने 19 सितंबर को अंतिम ट्वीट किया था।

This is Ram Vilas Paswans last tweet, expressed condolences on Foreign Ministers mother death

19 सितंबर को आखिरी ट्वीट में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पासवान ने ट्वीट किया था, विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर जी की माताजी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और जयशंकर जी व समस्त परिवार जनों को शोक की इस घड़ी में दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

This is Ram Vilas Paswans last tweet, expressed condolences on Foreign Ministers mother death

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पिता के निधन पर इमोशनल ट्वीट कर लिखा कि, पापा, अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक रामविलास पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था।वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे।

राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने ट्वीट कर रामविलास पासवान के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है, रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गये। इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। ॐ शांति ॐ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+