दो केलों का बिल 442 रुपए, राहुल बोस के वीडियो के बाद लोगों ने बताए मजेदार 'Rahul Bose Moment'

नई दिल्ली। हाल ही में एक्टर राहुल बोस ने एक होटल के बेतुके बिल पर गुस्सा निकालते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। मामला महज 2 केलों के लिए 442.50 रुपये का बिल देने को लेकर था। इसको लेकर अब चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर और एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ ने इसी बुधवार को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में राहुल के इस वीडियो को लेकर लोगों ने भी खूब मजे लेने शुरू कर दिए हैं। लोग 'My Rahul Bose Moment' के आगे अपने साथ हुआ ऐसा ही कोई किस्सा शेयर कर रहे हैं जिसमें उन्हें भी अलग-अलग तरह से बड़े होटलों के नाम पर लूटा गया हो।

लोगों ने बताए मजेदार 'Rahul Bose Moment'

लोगों ने बताए मजेदार 'Rahul Bose Moment'

ट्विटर पर 'My Rahul Bose Moment' लिख कर लोग अपने वो अनुभव साझा करने लगे जिसमें उन्हें बड़े होटल के नाम पर ठग लिया गया हो। किसी ने लिखा- मेरा राहुल बोस मोमेंट तब था जब मैंने जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के लिए 10,000 रुपये चुकाए थे। एक अन्य शख्स ने लिखा कि मेरा राहुल बोस मोमेंट तब था जब मैंने बेंगलुरु के ताज वेवांता होटल में 800 रुपये देकर गोलगप्पे खाए थे। एक यूजर ने लिखा कि पीक ऑवर में उबर कैब लेते हुए मेरा राहुल बोस मोमेंट रोज होता है।

इसलिए होटल पर भड़के थे राहुल बोस

इसलिए होटल पर भड़के थे राहुल बोस

चंडीगढ़ के होटल जेडब्यू मेरिअट में दो केलों के दाम पर गलत तरीके से जीएसटी लगाकर 442.50 रुपये का बिल बनाए जाने के राहुल बोस भड़क गए थे। राहुल बोस ने अपने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया था वह पंजाब के चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मेरिअट का था। वीडियो में वे बता रहे थे कि मैं चंडीगढ़ में एक फिल्म के काम से आया हुआ हूं और होटल जेडब्लू मेरिअट में ठहरा हुआ हूं। ये बेहद खूबसूरत है स्वीट है और यहां बड़ी सारी सुविधाएं हैं। मैंने यहां जिम में वर्कआउट करते हुए दो केले मंगाए। देखिए ये केले आए भी हैं और साथ में ये बिल है...देखिए इसे। वीडियो में बिल पर 442.50 रुपये लिखा है। बोस कह रहे हैं कि ये केले मेरे लिए कुछ ज्यादा ही अच्छे हैं। वीडियो में राहुल ने होटल पर जमकर गुस्सा जाहिर किया था।

'केले की जगह केले का शेक मांग लिया होता तो...'

'केले की जगह केले का शेक मांग लिया होता तो...'

राहुल बोस का ये वीडियो देखकर ट्विटर यूजर्स ने होटल जेडब्लू मेरिअट पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। लोगों ने पोस्ट के नीचे होटल को टैग करते हुए कई सारे कमेंट किए। लोग कहने लगे कि- गलती से केले की जगह केले का शेक मांग लिया होता तो पक्का आईफोन की कीमत जिनता बड़ा बिल आता। वहीं किसी और ने लिखा कि लगता है होटल वालों ने ये केले खास ऑस्ट्रेलिया से मंगाए हुए हैं जो इतने पैसे वसूले हैं। कई लोग राहुल को शुक्रिया कहने लगे और बोले कि हम कभी इस होटल की सेवा नहीं लेंगे, लूट रहे हैं ये लोग।

यह भी पढ़ें- आईसीसी के नियमों का अमिताभ बच्चन ने जमकर उड़ाया मजाक, बोले- इसीलिए मां कहती थी चौका बरतन आना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+