जम्मू कश्मीर से हटी धारा 370 तो सड़कों पर बंटी मिठाईयां, लोगों ने यूं मनाया जश्न

नई दिल्ली। आज यानी सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने आज धारा 370 को हटाने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प राज्यसभा में पेश किया। इसे राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दे दी है। यानी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटा दिया है। अब जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हो गया है जिसकी विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी बिना विधानसभा का केंद्र शासित प्रदेश होगा। ऐसे में कश्मीरी पंडितों के बीच खुशी की लहर है।

लोग बांट रहे मिठाईयां

लोग बांट रहे मिठाईयां

ये फैसला आते ही कश्मीरी पंडितों के अलावा देशभर में हर जगह खुशी की लहर है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे हैं। खुशियां मनाते लोगों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। मुंबई की सड़कों पर भी लोगों को मिठाईयां बांटते देखा गया। इसे एक ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है और इस फैसले के आते ही लोगों के साथ साथ राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी मनाई खुशियां

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं को मुंबई की बसों को रोक कर मिठाई बांटते देखा गया। साथ ही कई लोगों ने सड़कों के किनारे पटाखे भी जलाकर जश्न मनाया। कई लोगों ने ढोल बजाकर और झूमकर खुशियां मनाईं। लोग थिरकते दिखाई पड़े।

आई राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं

सरकार के इस फैसले के बाद र्व अटोर्नी जनरल सोली सोराबजी ने कहा कि - मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ क्रांतिकारी है। ये एक राजनीतिक निर्णय है। हालांकि ये को समझदार निर्णय नहीं है। वहीं बीजेपी नेता और पर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर इस फैसले को लेकर लिखा - 'बहुत साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय। श्रेष्ठ भारत - एक भारत का अभिनन्दन'।

यह भी पढ़ें- LIVE: हालात का जायजा लेने कश्मीर जा सकते हैं NSA अजित डोभाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+