कन्हैया के भाषण पर एकजुट हुआ विपक्ष, पढें किसने क्या कहा?
नयी दिल्ली। जेएनयू कैंपस में देशद्रोही नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार ने जेल से रिहाई के बाद एक बार फिर से कैंपस में हुंकार भरी। कन्हैया के निशाने पर थे मोदी सरकार, दिल्ली पुलिस और मी़डिया। कन्हैया ने 45 मिनट से भी ज्यादा लंबा भाषण दिया। आजादी के नारे लगाए और कहा कि भारत से नहीं बल्कि भारत में आजादी चाहिए। सुपरहिट स्पीच के लिए बॉलीवुड एक्टर देंगे कन्हैया को 2 लाख का इनाम!
कन्हैया के भाषण को सुनकर जहां संघ और भाजपा सरकार तिलमिलाई तो वहीं विरोधियों को सरकार पर निशाना साधने के लिए एक साथी मिल गया। कन्हैया के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया के भाषण को जबरदस्त बताया तो कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह इसे राजनीतिक भाषण करार दिया। पढ़ें किसने क्या कहा कन्हैया के स्पीच पर...

केजरीवाल
कन्हैया के भाषण के बाद ही दिल्ली की सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर इसे जबरदस्त भाषण बताया और कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही आगाह कर चुके थे कि छात्रों पंगा न लें।

मनीष सिसोदिया
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कन्हैया के समर्थन में ट्वीट किया और लिखा कि कन्हैया और जेएनयू ने देश में फर्जी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी है।

दिग्विजय सिंह
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि कन्हैया का भाषण अत्यधिक राजनैतिक है और वैचारिक है। वह स्टूडेंट्स के बीच एक आइकन बन कर उभरा है।दिल्ली पुलिस और राजनाथ जी का धन्यवाद।

आजम खान
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा है कि कन्हैया कुमार के खिलाफ जब दिल्ली पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला, तो कोर्ट को दूसरे लोगों की बातों पर भी गौर करना चाहिए।

नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कन्हैया ने जो कुछ कहा वो सब सच है।

तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कन्हैया कुमार का बचाव किया और गृह मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना।

सीताराम येचुरी
सीताराम येचुरी ने कहा कि आज़ाद हिंदुस्तान का भविष्य आप की पीढ़ी के ही हाथों में है।












Click it and Unblock the Notifications