दिवाली पर अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिख रहा था भारत, एस्ट्रोनॉट ने शेयर की ये शानदार फोटो
नई दिल्ली। दिवाली की रात पूरा भारत रोशनी से जगमगा रहा था, देश के हर कोने में कोने में दीपक जल रहे थे। हर शहर, हर गांव में लोगों ने खुशियों और आशाओं का दीपक जलाया और इस प्रकाश से ना केवल भारत को बल्कि अंतरिक्ष को भी जगमगा दिया था। दिवाली के दिन भारत अंतरिक्ष से बेहद ही सुंदर दिख रहा था, जिसे देख एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पाली खुद को भारत की फोटो खींचने से रोक नहीं सके।अंतरिक्ष यात्रा पर गए हुए एस्ट्रोनॉट पाओलो नेस्पाली ने स्पेस से दिवाली के दिन ली गई भारत की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। जिसे देखकर सिर्फ आपके मुंह से निकलेगा... सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। इस फोटो को शेयर करते हुए पाओलो ने ट्वीट किया कि आज हिंदू धर्म का रोशनी का त्योहार दिवाली है। सभी को हैप्पी दिवाली। पाओलो के पोस्ट पर कई भारतीयों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें फोटो अपलोड करने के लिए धन्यवाद कहा है।

गौरतलब है कि दीपावली या दीवाली अर्थात रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाता है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।[ 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' अर्थात् 'अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए' यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं और सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।
प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित
माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं।
Read Also: नहीं कंफर्म हुआ ट्रेन का टिकट तो मिलेगा हवाई जहाज का टिकट!












Click it and Unblock the Notifications