'हनीप्रीत' हर रोज पी रही है 24 लीटर दूध, इसके अलावा कुछ नहीं खाती

Recommended Video

    Honeypreet कैसे रोज़ पीती हैं 24 लीटर दूध, जानिये क्या हैं पूरा मांजरा | वनइंडिया हिंदी

    चंडीगढ़। हर रोज 24 लीटर दूध पी रही है 'हनीप्रीत'। इसके अलावा वो कुछ नहीं खा रही। जी हां आप पढ़ तो सही रहे हैं लेकिन शायद सोच गलत रहे हैं। क्‍योंकि हम बात बलात्‍कारी बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की नहीं बल्‍कि एक भैंस की कर रहे हैं जिसका नाम भी 'हनीप्रीत' है। मोहाली के मानक माजरा निवासी मनकीरत सिंह चप्‍पड़चिड़ी में जिला स्‍तरीय पशु धन मेले से इसे लेकर आए हैं। अभी वो दो महीने की हैं और उसने मेले में 25 कट्टियों को पछाड़कर अपनी श्रेणी में कई अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा भी उसने कई अवॉर्ड जीते हैं।

    मुर्रा नस्ल की है 'हनीप्रीत'

    मुर्रा नस्ल की है 'हनीप्रीत'

    'हनीप्रीत' मुर्रा नस्‍ल की है। उसकी मां 24 लीटर दूध देती है। उस दूध को वह उसे ही पिला देते हैं। हनीप्रीत की ऊंचाई तीन फुट है, अमूमन दो माह की कट्टी (भैंस के बच्‍चे) की ऊंचाई इतनी नहीं होती है। पशु धन मेले में और भी कई तरह की भैंसे और घोड़े आए हैं जिनकी अलग ही पहचान है। मेले में गुरदीप सिंह अपनी भैंस लेकर आए हैं। यह भैंस भी मुर्रा नस्ल की है। इसका नाम उन्होंने लवली रखा है। उन्होंने बताया कि यह भैंस 28 लीटर दूध देती है।

    ऑल इंडिया चैंपियन रही है 'लवली'

    ऑल इंडिया चैंपियन रही है 'लवली'

    गुरदीप सिंह ने बताया कि गत साल मुक्तसर में हुए दौड़ में वह ऑल इंडिया चैंपियन रही थी। इस दौरान मेले में उसकी झलक पाने को लोग बेताब रहे। उन्होंने बताया कि गत साल उन्होंने 11 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा वहां एक घोड़ा है जिसका नाम राजा है। वो तेल पीता है।

    मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है राजा

    मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा है राजा

    राजा घोड़े के मालिक सुखदेव सिंह बरौली ने बताया कि घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है। करीब सवा दो वर्ष का है। यह बाजरा, मोठ, चोकर, अलसी औरतूड़ी का शौकीन है। इसके अलावा एक घोड़ा है जिसका नाम पारस है। इसकी आयु करीब ढाई वर्ष है। और वो दूध, तूड़ी, चौकर खाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+