इस पेट्रोल पंप पर मिल रही दो रुपए की छूट, बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि देशभर में पेट्रोल के कीमत की तूलना में इस पेट्रोल पंप पर 2 रुपए सस्ता पेट्रोल क्यों मिल रहा है। लेकिन पेट्रोल 2 दो रुपए सस्ता मिलेगा ये सच्चाई है। दरअसल इसके पीछे मताधिकार का प्रयोग को बढ़ावा देना है। और ऐसा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक पेट्रोल पंप ने 19 मई को चुनाव के दिन पेट्रोल पर 2 रुपये की घोषणा की है।

this fuel station is giving Rs 2 off on petrol in Madhya Pradesh

लेकिन पेट्रोल पंप ने इसके लिए भी एक शर्त रखी है। वो शर्त है कि पेट्रोल तभी 2 रुपए सस्ता मिलेगा जब वो अपनी उंगलियों को दिखाएंगे जिसपर पर स्याही लगी हुई होनी चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्यूल स्टेशन के मालिक सिद्धार्थ जैन ने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान के दिन अपनी स्याही लगी हुई उंगली दिखाकर इंदौर-खंडवा रोड स्थित मेरे पेट्रोल पंप पर इस छूट का लाभ उठा सकता है।

इसके अलावा जैन ने कहा कि देश में एक सफल लोकतांत्रिक सरकार होनी चाहिए, तो सभी की सक्रिय भागीदारी से संभव है और इसलिए उन्होंने छूट देने का फैसला किया है। जैन ने कहा कि इसमें कोई गड़बड़ी न कर सके इसके लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को उपभोक्ता की उंगली पर लगी स्याही के निशान की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर 50 पैसे की घोषणा की थी।एआईपीडीए के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा था कि मतदान को बढ़ावा देने में यह उनका छोटा योगदान था। उनके इस कमद की वजह से लगभग 58,000 डीलर सदस्यों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, कहीं आप भी तो लिस्ट में नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+