'नकली' गांधी कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं, पूर्व सीएम शिवराज ने कसा तंज

नई दिल्ली- कर्नाटक के राजनीतिक संकट के पीछे बीजेपी का हाथ होने के कांग्रेस के आरोपों पर पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब जहाज डूब रहा होता है, तब भी कप्तान सबसे अंत में उसे छोड़ता है, लेकिन उन्होंने डूबते हुए कांग्रेस के जहाज को सबसे पहले छोड़ दिया। उन्होंने राहुल पर 'नकली' गांधी होने का भी तंज कसा है।

'नकली गांधी कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं'

गुरुवार को नागपुर में मीडिया के लोगों से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने ऐसे वक्त में पार्टी को बिना पतवार के छोड़ा है, जब वह मुश्किल वक्त से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि,"कांग्रेस बेहद मुश्किल स्थिति में है। पार्टी में भगदड़ मची हुई है और पार्टी वेंटिलेटर पर है। ऐसी स्थिति में ऐक्शन मोड में आने के बजाय, राहुल गांधी ने पार्टी को बेसहारा छोड़ दिया है। आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी, लेकिन असली गांधी के सपने को ये नकली गांधी पूरा कर रहे हैं। "

'राहुल का इस्तीफा 'ड्रामा' है'

'राहुल का इस्तीफा 'ड्रामा' है'

बीजेपी नेता ने एक बार फिर से कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति को लेकर भी निशाना साधा है। शिवराज ने कहा कि, "पार्टी पर एक परिवार का बोलबाला बना हुआ है और पूरी पार्टी गुलाम बन गई है।" जब मीडिया वालों ने उनसे सवाल किया कि वो कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप कैसे लगा सकते हैं, जबकि राहुल ने इसी आधार पर अध्यक्षता छोड़ी है? तब उन्होंने राहुल के इस्तीफे को सिर्फ 'ड्रामा' बताने की कोशिश की।

कर्नाटक क्राइसिस के पीछे बीजेपी नहीं- शिवराज

कर्नाटक क्राइसिस के पीछे बीजेपी नहीं- शिवराज

चौहान ने कर्नाटक संकट के पीछे बीजेपी के हाथ होने के आरोपों को भी खारिज कर दिया और यहां तक कहा कि जेडीएस-कांग्रेस सरकार जिस स्थिति में है, वैसे में पार्टी सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती थी। जब उनसे पूछा गया कि अगर मध्य प्रदेश में भी ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो क्या बीजेपी वहां भी सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी, तो उन्होंने कहा कि, "हम कहीं भी इस तरह की चीजें नहीं कर रहे हैं। कर्नाटक में उनका संकट उनकी खुद की पैदा की हुई है। अगर मध्य प्रदेश में हमारी ऐसी कोई मंशा होती, तो हम कांग्रेस को सरकार ही नहीं बनाने देते।" दरअसल चौहान, बीजेपी के सदस्यता अभियान के सिलसिले में नागपुर पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीती हैं, लेकन पार्टी का सबसे बेहतर प्रदर्शन आना अभी बाकी है और जिन राज्यों में अभी भाजपा की सरकार नहीं है वहां भी सरकारें बनानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+