इन दो महिलाओं के कारण फिर से पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड अभिनेता ने किया दावा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में जीत को लेकर कयास भी लगाए जाने लगे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने भी चुनाव को लेकर अपना विश्लेषण दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी को जीत तय है और दो महिलाएं इसका बड़ा कारण बनेंगी। कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट के जरिए ये बात कही है और इसका कारण डीटेल में बताया भी है।

'इन दो महिलाओं के चलते दोबारा पीएम बनेंगे मोदी'
कमाल राशिद खान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बसपा सुप्रीमो मायावती के कारण नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे। कमाल राशिद खान ने ट्वीट में लिखा है कि- ममता दीदी ने किसी दल के साथ गठबंधन नहीं किया क्योंकि वे प्रधानमंत्री पद खुद के लिए चाहती हैं। मायावती भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी क्योंकि वे भी पीएम बनना चाहती हैं। और इन दो महिलाओं के कारण बीजेपी अधिक सीटें जीतेगी। ये मोदी का समर्थन कर रही हैं।
मायावती पर हमला कर चुके हैं कमाल
कमाल राशिद खान ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए कहा था कि मायावती ने किसी खास कारण से यूपी में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया है। बता दें कि कमाल राशिद खान अपने अजाबो गरीब और विवादित बयानों के चलते अकसर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार वे बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी फिल्मों को भी काफी उल्टा सीधा बोल कर सुर्खियों में आ जाते हैं।

पीएम मोदी को लिया था निशाने पर
कुछ समय पहले कमाल राशिद खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर उनपर हमला बोला था। कमाल ने कहा था कि नोटबंदी एक घोटाला है। अगर नोटबंदी से सारा कालाधन खत्म हो गया तो चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के पास इतनी बड़ी मात्रा में काला धन कहां से आया।
यह भी पढ़ें- रोचक: जिस सीट पर मोदी 5.70 लाख वोटों से जीते, वहां महज 17 वोटों से जीते थे यह कांग्रेसी नेता












Click it and Unblock the Notifications