महाराष्ट्र: 13 साल के लड़के ने 5 साल की चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या की
मुंबई। महाराष्ट्र में पुलिस ने बुधवार को एक 13 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया है। उसपर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपनी पांच साल चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है। जो 27 अक्टूबर से लापता थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का शव मंगलवार को बरामद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने सोमवार को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'रविवार की शाम, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और पटाखे जला रही थी। जब उसकी मां बाहर आई तो देखा कि वो वहां से गायब थी।' मंगलवार को पुलिस को पता चला कि पानी की पाइपलाइन के पास एक शव मिला है, जो बच्ची के घर से 500 मीटर की दूरी पर है।
सब इंस्पेक्टर रमेश कटकर ने बताया, 'पाइपलाइन के पास जो शव मिला था, वो बच्ची का था। उसके शरीर पर बहुत सी चोट थीं। हमने तुरंत उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर गला दबाकर हत्या की गई है। हमने आरोपी का पता लगाने के लिए सात टीमें बनाईं, जिसमें क्राइम ब्रांच के कुछ अधिकारियों को भी शामिल किया गया।'
पुलिस का कहना है कि क्योंकि बच्ची के साथ आखिरी बार उसके कजिन को देखा गया था, तो पुलिस ने बुधवार सुबह उसे पकड़ लिया। वो बच्ची को अपने साथ पटाखे दिलाने के लिए बाहर ले गया था, उसके पिता ने उसे पटाखों के लिए 12 रुपये दिए थे। वो अपने बयान बदल रहा था इसलिए हमने उसे पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि लकड़ा कथित तौर पर बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची के चिल्लाने पर उसने उसकी हत्या कर दी। उसे मारने के बाद वो अपने घर आ गया। पुलिस का कहना है कि लड़के के फोन से उन्हें बहुत सी आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। उसने बीते कुछ दिनों में कई अश्लील वेबसाइट भी देखी हैं। फिलहाल आरोपी लड़के को सुधारगृह में भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या करने की शिकायत दर्ज कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications