कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़े सवालों का स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से की अपील
नई दिल्ली: पूरे देश में आज (1 अप्रैल) से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 45 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की खुराक दी जाएगी। 1 जनवरी, 1977 तक पैदा हुए सभी लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवा सकते हैं। अब वैक्सीन लेने से पहले सर्टिफिकेट बनवाने की भी जरूरत नहीं होगी। वहीं लोगों के अभी भी वैक्सीनेशन के प्रोसेस को लेकर कुछ सवाल होंगे, जिनका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने टीकाकरण से जुड़े सभी सवालों का जवाब ट्वीट के जरिए दिया है।

Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि कब, कहां और कैसे होगा 45 से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। मंत्री ने टीकाकरण से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि सबसे पहले वैक्सीन के लिए http://CoWin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद व्यक्ति को पास के नजदीकी टीकाकरण केंद्र की पहचान करनी होगी यानी जहां आपको अपने घर के पास आसानी से टीका उपलब्ध हो सकें। फिर आधार/मोबाइल नंबर/अन्य आईडी से रजिस्टर करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन होने के बाद वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके अलावा उन्होंने इसकी भी जानकारी साझा की है कि आप अपने आधार कार्ड के पते से अलग केंद्र पर भी वैक्सीन ले सकते हैं। वहीं यह जरूरी नहीं है जहां पहला टीका लिया है, दूसरा टीका भी उसी केंद्र पर लिया जाए। कोरोना वैक्सीन कहीं भी ली जा सकती हैं। इसके अलावा आप टीकाकरण की डेट में बदलाव या उसको रद्द भी करा सकते हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत देश की बड़ी आबादी को जल्द से जल्द टीका लगाने का सरकार का मकसद है। इससे पहले टीकाकरण के दो चरणों में तहत अब तक देश के 6 करोड़ 51 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications