मुंबई में आज I.N.D.I.A. की तीसरी महाबैठक, गठबंधन के लोगो-झंडे और लोकसभा चुनाव पर अहम चर्चा
INDIA Alliance Mumbai Meeting: बीजेपी समर्थित पार्टी के गठबंधन एनडीए को लोकसभा चुनाव 2024 में हराने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दलों की गुरुवार (31 अगस्त) को एक अहम बैठक शुरू होने जा रही है, जो 31 अगस्त से शुरू होकर अगले दिन 1 सितंबर तक चलेगी।
विपक्षी गठबंधन INDIA की यह तीसरी बैठक है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। विपक्ष एकता की यह तीसरी बैठक 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम मानी जा रही है।

विपक्षी एकता की बैठक में 25 से 26 दलों के नेताओं की आने की खबर है, जिसके तहत कई नेता मुंबई पहुंच भी चुके हैं। बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें सीटों के बंटवारे से लेकर गठबंधन के लोगो, झंडे और चुनाव पर चर्चा भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में 31 अगस्त और एक सितंबर को गठबंधन अहम बैठक होगी। जिसमें संभवतय गठबंधन को किस दिशा में लेकर जाना है, उस पर चर्चा होगी। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में गठबंधन का LOGO भी जारी किया जाएगा।
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का बयान
INDIA गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा कि INDIA गठबंधन का उद्देश्य देश के संविधान को मजबूत बनाना है। हम जाति, लिंग या क्षेत्र के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहते। मुझे विश्वास है कि मुंबई में होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी।
वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम चेहरे को लेकर कहा कि हमारे बीच कोई गतिरोध नहीं है। हम (INDIA) एक बड़े लक्ष्य के साथ एकजुट हुए हैं और एक बड़ी चीज हासिल करना चाहते हैं और वह है भारत को एकजुट रखना। कुछ चीजें चुनाव के बाद तय की जाएंगी।
बैठक पर CPI महासचिव डी. राजा ने कहा कि पटना बैठक के दौरान हम सभी ने एक साथ लड़ने और भाजपा को हराने के अपने साझा संकल्प की घोषणा की थी, बेंगलुरु बैठक एक कदम आगे था, INDIA नाम के साथ एक गठबंधन बनाया गया। अब मुंबई बैठक भी एक कदम आगे होना चाहिए। हमें भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को एकजुट करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications