ऐसी हालत पैदा करो कि दिल्ली में सपा के बिना कोई सरकार न बने: मुलायम

Third Front will form next government at Centre, says Mulayam Singh Yadav
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को तीसरे मोर्चे के गठन में सपा की अहम भूमिका का दावा करते हुए कहा कि पार्टी इस मोर्चे की सबसे बड़ी घटक बनेगी। उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सिर्फ टीवी पर और गुजरात में दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश का विकास गुजरात की तरह करेंगे, लेकिन दंगा-फसाद नहीं होने देंगे, प्रदेश को उस मायने में गुजरात नहीं बनने देंगे।

यहां के क्रश्चियन कॉलेज में आयोजित सपा की 'देश बनाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि आने वाला चुनाव सपा के लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 80 सीटें जीतें और तीसरा मोर्चा में सपा सबसे बड़ी घटक बने। मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में आयोजित इस रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भी संबोधित किया। इस दौरान मैनपुरी को करीब 450 करोड़ रुपये की सौगात भी दी गई।

मुलायम ने कहा कि मोदी साहब ने हमारा विरोध किया। हम लोगों को इकट्ठा कर रहे हैं। 17 पार्टियों को हम एकजुट कर रहे हैं। मोदी गुजरात के हैं, उनके पास 26 सीटें हैं लेकिन हमारे पास 80 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश का जितना विकास किया है वह बीते कई वर्षो में नहीं हुआ। अगर और मौका मिला तो विकास की बयार आगे भी बहेगी। हमारा मकसद समाज के सभी वर्ग का समग्र विकास है। हमने 17 जातियों की बात को ऊपर तक पहुंचाया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

मुलायम ने कहा कि देश में मुसलमान काफी पिछड़े हैं। उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नौजवानों के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। सपा के पास सर्वाधिक नौजवान हैं, जिनको हम राह दिखाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपसे कह रहा हूं कि ऐसी हालत पैदा करो कि दिल्ली में सपा के बिना कोई सरकार न बने। अगर सरकार बने तो सपा के समर्थन से ही बने। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को काफी खुशहाल बनाया है। आगे भी पार्टी की योजना के अनुरूप विकास कार्य चलता रहेगा। समाजवादी पार्टी में सभी धर्मो का सम्मान है। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि मुजफ्फनगर में दंगे कराने के बाद विपक्ष अब इसका राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास में है, लेकिन इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+