शातिर चोरों ने ऐसे दिया चोरी को अंजाम, महिलाओं के गले से गहने तक ले गए, परिवार को अगले दिन चला पता

फरीदाबाद: शातिर चोरों ने ऐसे दिया चोरी को अंजाम, महिलाओं के गले से गहने तक ले गए, परिवार अगले दिन चला पता चोरी का नया तरीका, सुबह उठे तो घर मिला खाली

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चोरों ने बेहद शातिर तरीके के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर चोरों ने किसी स्प्रे का इस्तेमाल कर घर के सभी सदस्यों और कुत्ते को बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर से सामान चोरी किया और फरार हो गए। शुक्रवार को जब घर से सदस्य बेहोशी से उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मामला क्षेत्र के तिगांव का है।

thieves Gang use spray to unconscious family in faridabad theft in house

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर के बाहर से ही खिड़की वगैरह से स्प्रे किया। परिवार की महिलाओं का कहना है कि बेहोशी कब आई उन्हें अहसास नहीं, वो तो शुक्रवार को दस बजे के बाद उठीं। चोरी की घटना को अंजाम गुरुवार रात दिया गया। यहां तक कि घर के दरवाजे पर बंधा कुत्ता भी बेहोश मिला। चोर महिलाओं के गले और कान में पहने गहने तक चोरी कर ले गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस भी ये ही मान कर चल रही है कि बेहोशी के लिए किसी स्प्रे का ही इस्तेमाल किया गया होगा। घरों की खिड़की में लगे कूलर या खिड़की से ये स्प्रे किया गया, ऐसा मान जा रहा है। बरसात के मौसम में कूलर वगैरह में स्प्रे करने टीम आती हैं, ऐसे में किसी को शक भी नहीं हुआ होगा।

घटना के बाद गांव के लोगों में नाराजी है। सौकड़ों ग्रामीणों ने गांव के बाहर का सड़क जाम करके भी अपने गुस्से का इजहार किया। लोगों का कहना है कि इस तरह अगर चोर अपने मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं तो फिर कैसे आम लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+