बाल झड़ने से परेशान चोर पहनता था जॉन अब्राहम की हेयर स्टाइल वाली विग, गिरफ्तार
नई दिल्ली। आजकल के समय में बालों का गिरना आम समस्या है, लेकिन झड़ते बालों की वजह से एक चोर कुछ ज्यादा ही परेशान है। लेकिन चोर ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया है। दरअसल यह चोर धूम फिल्म में जॉन अब्राहम के लुक से कुछ काफी ज्यादा प्रभावित था, इस वजह से उसने अपने लिए एक विग खरीदी जोकि जॉन की हेयर स्टाइल की तरह थी। चोर इस विग को पहनकर कई बड़ी-बड़ी पार्टियों में जाता था, लेकिन आखिरकार इस चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 23 साल के जीतू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर ने डाबड़ी, उत्तम नगर और बिंदापुर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जीतू के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह वाहन चोरी करने वाले गैंग का सदस्य भी है। अपराध जगत में उसे काफी शातिर चोर माना जाता है। यही नहीं चोर ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपने पास हथियार का भी इंतजाम किया था।
जीतू चोरी की महंगी बाइक को चलाता था। डीसीपी एंटो अल्फोस ने बताया कि विकासपुरी तरफ से जब एक व्यक्ति आ रहा था तो पुलिस ने उसे रोक लिया। जिसके बाद हमे इस बात की जानकारी मिली कि यह कोई और नहीं बल्कि जीतू है, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- कैलाश खेर पर सोना महापात्रा ने लगाया अश्लीलता का आरोप बोलीं, मेरी जांघ पर हाथ रखकर बोला तुम कितनी खूबसूरत हो












Click it and Unblock the Notifications