रिक्शा चलाने वाले शख्स ने चोरी कर डालीं 5000 से अधिक कार, 27 साल में बना करोडों की संपत्ति का मालिक

नई दिल्ली, 05 सितंबर। दिल्ली पुलिस को देश का सबसे बड़ा कार चोर हाथ लगा है। ये वो शातिर चोर है जो अब तक एक दो नहीं पांच हजार से अधिक कारों की चोरी कर चुका है। अभियुक्त पर हत्या, आर्म्स एक्ट और तस्करी के मामले में कई थानों में केस दर्ज हैं। अभियुक्त 27 साल से अपराध की दुनिया में एक्टिव है।

Recommended Video

    Delhi Police को मिली बड़ी सफलता, पकड़ा गया देश का सबसे बड़ा Car चोर | वनइंडिया हिंदी | *News
    4552 कारों की चोरी करने की बात की कबूल

    4552 कारों की चोरी करने की बात की कबूल

    अपराध की दुनिया में अनिल चौहान एक कुख्यात नाम है। देश वो सबसे बड़ा कार चोर है। अनिल कुल 4552 कारों की चोरी करने की बात खुल कबूल कर चुका है। उसका नेटवर्ट दिल्ली से लेकर उत्तर पूर्व के राज्यों, जम्मू कश्मीर और नेपाल तक फैला था।

    2 दशक पहले ऑटो रिक्शा चलाता था अनिल चौहान

    2 दशक पहले ऑटो रिक्शा चलाता था अनिल चौहान

    अनिल चौहान ने दो दशक पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा। इससे पहले वो 1990 में दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाता था। अनिल दिल्ली के खानपुर इलाके में रहता है। ऑटो रिक्शा चलाना छोड़ने बाद वो कार चोरी करने लगा। जिसके बाद उसने धीरे-धीरे चोरी करके करोड़ों की संपत्ति बना ली।

    साल 2015 में असम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    साल 2015 में असम पुलिस ने किया था गिरफ्तार

    अनिल चौहान दिल्ली, महाराष्ट्र और असम समेत देश के कई राज्यों से साढ़े चार हजार से ज्यादा कारें चुराने का आरोप है। अनिल को सात साल पहले साल 2015 में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप था दिल्ली, महाराष्ट्र और असम समेत अन्य कई राज्यों कार चोरी का। अनिल के खिलाफ कार चोरी समेत अन्य कई आपराधिक मामले में कुल साढ़े तीन हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। ये सभी केस दिल्ली, असम समते अन्य कई राज्यों में दर्ज किए गए।

    दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कार चोरी के अलाव अनिल के खिलाफ कार चोरी, आर्म्स एक्ट, तस्करी समेत कई अन्य मामलों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे असम से गिरफ्तार किया। शुरुआती दौर में अनिल ने सबसे अधिक मारुति 800 कारों की चोरी की थी। जो जम्मू कश्मीर ,नेपाल और उत्तर पूर्व के राज्यों में बेंची गई थी।

    अनिल के पास करोड़ों की संपत्ति

    अनिल के पास करोड़ों की संपत्ति

    अनिल चौहान के पास राजधानी दिल्ली, मुंबई और उत्तर पूर्वी राज्यों में करोड़ों की प्रापर्टी है। बताया जाता है के ये संपत्ति अनिल ने अपने कार चोरी के काले धंधे से बनाई। बेहिसाब संपत्ति को लेकर ईडी ने भी उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। उसके खिलाफ हथियार तस्करी के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+