1 मई से पहले राज्य सरकारों के फूलने लगे हाथ-पांव, वैक्सीन की कमी बनी चिंता का विषय

नई दिल्ली, अप्रैल 28। देश में 1 मई से टीकाकरण अभियान का चौथा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत 18 साल से उपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी, लेकिन उससे पहले राज्य सरकारों के हाथ-पांव फूल रहे हैं, क्योंकि राज्यों के पास वैक्सीन की कमी है और टीका लेने वाले लोगों की संख्या करीब 7 करोड़ के आसपास है। राज्य सरकारें ये सोच-सोच कर परेशान हैं कि 1 मई के बाद अगर टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ उमड़ती है और उनके पास पर्याप्त डोज नहीं हुई तो हालात को कैसे काबू किया जाएगा?

Corona vaccine

दो राज्यों मे 1 मई से नहीं वैक्सीनेशन का चौथा चरण शुरू

वैक्सीन की कमी को देखते हुए राजस्थान और महाराष्ट्र सरकार ने तो 1 मई से टीकाकरण के चौथे चरण की शुरुआत करने से इनकार कर दिया है। राजस्थान सरकार ने कहा है कि वो 15 मई से 18 साल से उपर के लोगों को टीका लगाना शुरू करेगी। राजस्थान सरकार ने बताया कि उन्होंने SII को वैक्सीन की साढ़े तीन करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है, लेकिन वो मिलेंगे कब अभी ये नहीं पता है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी 1 मई से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू करने से इनकार कर दिया है। सरकार कहना है कि अभी पर्याप्त वैक्सीन नहीं होने की वजह से ये फैसला लिया गया है।

असम में भी सिर्फ तीन दिन चल पाएगा वैक्सीन का स्टॉक

राजस्थान और महाराष्ट्र के अलावा कई और राज्यों में भी जमीनी हकीकत इसी तरह की है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन को इतने बड़े स्तर पर शुरू करना वाकई बहुत बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। राज्य सरकारों के लिए चिंता वाली बात ये है कि 1 मई से नई श्रेणी के लोगों की भीड़ टीकाकरण केंद्रों पर देखने को मिलेगी, जबकि अभी तक 45-60 वर्ष की श्रेणी के ही लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन नहीं लगी है। असम के हालात कुछ ऐसे ही हैं। असम सरकार 1 मई से 18 साल से उपर के लोगों को टीका लगाने के कार्यक्रम को शुरू करने को लेकर अभी सस्पेंस में है। सरकार के कई मंत्रियों का कहना है कि अभी टीकाकरण शुरू करने के लिए हमारे पास वैक्सीन नहीं है, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को वैक्सीन के ऑर्डर दिए हुए हैं, जब हमें वैक्सीन मिलेगी, तभी हम आगे वैक्सीनेशन शुरू कर पाएंगे। 26 अप्रैल तक राज्य में 2.57 लाख खुराकें थीं, जो असम में टीकाकरण की औसत दर के अनुसार सिर्फ तीन दिनों तक चलेगी।

पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी वैक्सीनेशन शुरू होना मुश्किल

छत्तीसगढ़ और पंजाब की सरकारों ने भी वैक्सीन की कमी को लेकर ये कहा है कि 1 मई से टीकाकरण का चौथा चरण मुश्किल ही शुरू हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हम 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारे पास वैक्सीन उपलब्ध नहीं है और 1 मई से वैक्सीनेशन शुरू नहीं किया जा सकता। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हमारे पास सिर्फ 4 लाख वैक्सीन की डोज बची हैं, जब तक केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराएगी, तब तक हम 1 मई से टीकाकरण का नया चरण कैसे शुरू कर पाएंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+