चेतन चौहान के निधन पर सीएम योगी सहित इन नेताओं ने जताया गहरा शोक

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद यानी 16 अगस्त को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का लंबी बिमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चेतन चौहान के निधन की जानकारी मिलने के बाद से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि 73 वर्षीय चेतना चौहान 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भार्ती कराया गया था।

Recommended Video

    Chetan Chauhan के निधन पर Modi-Yogi ने जताया शोक, UP के दो मंत्री Corona के शिकार | वनइंडिया हिंदी
    These Politician including CM Yogi, expressed grief over the demise of Chetan Chauhan

    चेतन चौहान के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहार शोक व्यक्त किया है वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में सार्वजनिक सेवा और भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।'

    वहीं दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी ट्विट कर चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौतम गंभीर ने लिखा, 'चेतन चौहान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। खेल के साथ-साथ प्रशासन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे।' राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।'

    यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते इतिहास में पहली बार ऐसा होगा संसद का मॉनसून सत्र, अंतिम चरण में तैयारियां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+