कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में होगा विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, पवार-अखिलेश जैसे कई दिग्गज होंगे शामिल
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिलने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इन राज्यों में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान हो चुका। 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश और राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में इस शपथ ग्रहण समारोह को कई मायनों में बड़ा खास माना जा रहा है। इसलिए लोकसभा चुनाव से पहले इसे एक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला अभी नहीं हो पाया है।

कांग्रेस पार्टी ने दोनों में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विपक्ष के लगभग सभी नेताओं को एक मंच पर ला सकती है। सूत्रों की माने तो राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में शरद पवार, शरद यादव, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, मायावती, अरविंद केजरीवाल, अन्य विपक्षी नेताओं को न्योता दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक प्रतिनिधि भेजेंगी क्योंकि उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई है। जिसकी वजह से वो शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो सकती हैं।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यंत्री के नाम का ऐलान
मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश सीएम के रूप में कमलनाथ के नाम पर मुहर लगाई है। वहीं राजस्थान में पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने के ऐलान किया है जबकि सचिन पायलट को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - रिसेप्शन के लिए दिल्ली आ रहा था पूरा परिवार, रात को आया ननद का फोन, 'भाभी ट्रेन से गायब है'












Click it and Unblock the Notifications