डर लगता है इन दो बेशर्म मंत्रियों से
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली के अब पूर्व मंत्री हो गए जितेन्द्र सिंह तोमर और यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राममूर्ति मंत्री से इन दिनों डर लगता है। ये अपने कृत्यों से डराते हैं। ये लोकतंत्र के लिख खतरा बनकर उभरे हैं।
एक फर्जी डिग्री केस में फंसा और दूसरे ने पत्रकार को मरवाया। बहरहाल, तमाम विरोध के बावजूद फर्जी डिग्री धारी मंत्री को विधायक का टिकट देने, मंत्री बनाने व बाद बेशर्म संरक्षण देने अरविंद केजरीवाल को अब मासूम नहीं बनना चाहिए।
मासूम बनते केजरी
अब वे किस मुंह से कह रहे हैं उस मंत्री ने मुझे गुमराह किया। अगर केजरीवाल समय रहते ऐसे लोगों को विधायक की टिकट नहीं देते औरआरोप लगने के बाद मंत्री नहीं बनाते विश्वविद्यालय द्वारा हलफनामा दर्ज कराने के बाद ऐसे मंत्री को हटा देते तो केजरीवाल सरकार व दिल्ली की जनता को मंत्री के पकडेत्र जाने से शर्मसार नहीं होना पड़ता?
क्यों किया बचाव
वरिष्ठ पत्रकार देव सिंह रावत कहते हैं कि केजरीवाल अब दिल्ली की जनता को बताइये गिरफ्तार किये जाने पर उसकी पार्टी क्यों इस मंत्री का बचाव कर रही थी?क्यों धरना व विरोध प्रदर्शन करके अनाप शनाप आरोप लगा रहे थे।
दूसरे नेताओं पर आरोप लगा कर गिरफ्तार करने की मांग करने वाले केजरीवाल अब फर्जी मंत्री के पकडे जाने के बाद जनता से माफी मांगने के बाद मंत्री द्वारा गुमराह करने की बात किस मुंह से कर रहे हैं? रावत कहते हैं कि जनता मासूम और धूर्तता में अंतर करना जानती है।
पत्रकार को मारा
उधर,उप्र के मंत्री के अवैध खनन व जमीनों के जबरन कब्जे में संलिप्तता का भण्डा फोड़ करने वाले शाहजहांपुर जनपद के पत्रकार जोगेन्द्र को जला का निर्ममता से मार डाला गया। पत्रकार के बेटे राघवेन्द्र ने इसके लिए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राममूर्ति, चैक थाने में तैनात निरीक्षक श्रीप्रकाश राय तथा गुफरान, आकाश गुप्ता, अमित प्रताप सिंह तथा भूरे नामक व्यक्तियों को जिम्मेदार बता कर इनके खिलाफ अपने पिता की आग लगाकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रदर्शन होगा
इस बीच,उप्र के मंत्री के कृत्यों को बेनकाब करने वाले पत्रकार के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग व शहीद पत्रकार को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन हो रहा है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें













Click it and Unblock the Notifications