नक्सलियों से जुड़ी ये बातें पढ़कर आप हो जायेंगे shocked
बेंगलुरु। नक्सली का नाम सुनते ही एक खौफनाक चेहरा सामने आता है। वो चेहरा जो सरकार की नीतियों के खिलाफ खड़ा है, वो चेहरा जो सरकार का विरोध करने के लिये किसी की जान भी ले सकता है। अमीरों से भारी मात्रा में पैसा ऐंठने वाले नक्सलियों के बच्चों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिन्हें जानकर आप शॉक्ड रह जायेंगे।
ये तथ्य महाराष्ट्र पुलिस द्वारा तैयार की गई एक विशेष रिपोर्ट के आधार पर हैं-
- तमाम नक्सली हैं, जो अमीरों से धन लूट कर अपने मनसूबों को पूरा करने के बजाये अपने बच्चों को महंगे स्कूलों में पढ़ाते हैं।
- नक्सली नेता देव कुमार उर्फ निशांत अरविंद का बेटा आईआईटी खड़गपुर में कैमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक कर रहा है।
- नक्सल कमांडर मल्लिराजी रेड्डी की बेटी स्नेहलता बीएससी करने के बाद लॉ स्कूल में पढ़ रही है।
- नक्सली नेता सुगुलारी चिन्नाम्मा का बड़ा बेटा बीटेक करने के बाद एक बड़ी एमएनसी में कार्यरत है।
- नक्सली कमांडर केके विजयन्ना का बेटा कोच्चि में एक साफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है।
- गुडुसा उसेंडी की बेटी डेंटल कोर्स करने के बाद आईटी कंपनी में कार्यरत है।
ये सभी छोटे-मोटे नक्सली नेता नहीं हैं, बल्कि बहुत शक्तिशाली नक्सली हैं। ये वो नक्सली हैं, जो गांववालों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना करते हैं और खुद के बच्चों को बड़ी-बड़ी डिग्रियां दिला रहे हैं।
यही नहीं ये वो नक्सली हैं, जो हमला करने निकलते हैं तो उनका पहला टार्गेट स्कूल को बम से उड़ाना होता है। यानी ये नहीं चाहते हैं कि दूसरों के बच्चे पढ़ाई करें। असल में स्कूलों को बम से उड़ाने का एक ही मकसद होता है, वो है गांव वालों के दिमाग में दहशत बिठाना, ताकि वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज सकें।
बड़े नक्सली नेता ये जानते हैं कि अनपढ़ गांव वाले ही उनकी ताकत हैं। यदि वो पढ़लिख गये तो उनके मनसूबे कभी पूरे नहीं हो पायेंगे। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस की यह रिपोर्ट छुठभइये नक्सलियों की आंखें खोलने के लिये काफी हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने इस रिपोर्ट की प्रतिलिपि स्थानीय भाषा में छपवा कर नक्सल प्रभावित इलाकों में मुफ्त बंटवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।













Click it and Unblock the Notifications