इन शहरों में हो सकती है भारी बारिश, आपका घर भी तो नहीं है यहां?

नई दिल्ली। इन दिनों हैदराबाद बारिश के कारण बेहाल हुआ पड़ा है। शहर के 60-70 प्रतिशत आईटी कंपनियों के कर्मचारियों ने घर से ही ऑफिस का काम किया। बारिश से जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी ओर, मुंबई में भी भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह पर सड़कें पानी भरने से जाम हो गई हैं।

rain

ऐसे में हर कोई यही सोच रहा है कि कहीं उसके शहर में भी तो बारिश नहीं होने वाली है। आइए जानते हैं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में किन-किन शहरों में हो सकती है भारी बारिश।

25 सितंबर

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक और अंडमान और निकोबार आइलैंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

26 सितंबर

अगर आप दक्षिणई असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा या तेलंगाना में रहते हैं तो आपको भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

27 सितंबर

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

28 सितंबर

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+