ये खूबसूरत लड़कियां करती हैं शादी लेकिन नहीं मनाती हैं 'सुहागरात', इन्हें है सिर्फ पैसों से मतलब, जानें मामला

UP News: शादी के बाद हर पुरुष और महिला अपने वंश को बढ़ाने और शारीरिक संतुष्टि पाने का सपना देखते हैं, लेकिन अब शादी के दौरान भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

खूबसूरत लड़कियों द्वारा शादी के नाम पर लोगों को धोखा देने और लूटने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। खासकर राजस्थान के युवा शादी के नाम पर ठगे जा रहे हैं।

these-beautiful-brides-do-not-celebrate-honeymoon-have-married-many-people-know-the-reason

पिछले कुछ महीनो से वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जनपद में ऐसी कई लड़कियों और गिरोह को पकड़ा गया जिन्होंने भोले भाले कुंवारे युवाओं को पहले शादी करने का वादा करते हुए फसाया गया। उसके बाद धूमधाम से शादी हुई।

शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन दूल्हे और उसके परिवार को चकमा देकर शादी में मिले गहने, पैसे, कपड़े और अन्य नकदी लेकर भाग गईं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये दुल्हनें शादी के बाद सुहागरात नहीं मनाती हैं और घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में चकमा देकर भाग जाती हैं।

ताजा मामला सोनभद्र का है। सोनभद्र जनपद के राबर्स्‍टसगंज थाने के एक गांव में राजस्थान के एक परिवार को शादी करने के लिए बुलाया गया था। लड़के वालों ने लड़की को देखा उसके बाद शादी के लिए हामी भर दी। इस दौरान लड़की को गरीब घर का बताकर लड़के वालों से रुपए लिए गए।

पैसे लेने के साथ-साथ लड़के पक्ष को शादी में लड़की के लिए मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन और अन्य आभूषण बनवाने के लिए भी कहा गया। बाद में लड़की और लड़के की धूमधाम से शादी कराई गई।

शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर राजस्थान जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही नई नवेली दुल्हन दूल्हे और उसके परिवार वालों को चकमा देकर गहने और एक लाख अस्सी हजार रुपये लेकर भाग गई।

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पकड़ा
इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में किया। उन्होंने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह में लड़की के साथ-साथ कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने गिरफ्तार लोगों को मीडिया के सामने पेश किया और बताया कि गिरोह में शामिल कुछ लोग उत्तर प्रदेश और कुछ लोग मध्य प्रदेश के सिंगरौली के रहने वाले हैं। शनिवार को सभी लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गयी।

एक नहीं ऐसे दर्जनों मामले आ चुके हैं सामने
दुल्हन द्वारा दूल्हे और उसके परिजनों को शादी के बाद धोखा देकर रुपए और गहने लेकर भागने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें शादी के बाद दुल्हन गहने और रुपए लेकर भाग चुकी हैं।

इसी साल 27 मार्च को जोधपुर के एक युवक को वाराणसी में शादी के लिए बुलाया गया था। उसे मामले में भी वाराणसी में शादी करने के बाद दुल्हन एक लाख 80 हजार रुपए नगद और गहने लेकर फरार हो गई थी।

पिछले साल मार्च महीने में भी वाराणसी से ही एक और मामला आया था। उस मामले में पुलिस ने शादी के बाद धोखा देने और ठगी करने तथा रंगदारी मांगने के मामले में राजस्थान के नागौर निवासी युवक की तहरीर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन सिपाहियों के साथ ही वाराणसी के इंद्रपुर काशीराम आवास में रहने वाली संगीता मिश्रा और उसकी मां उषा मिश्रा को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

वाराणसी, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र और चंदौली की बात करें तो पिछले दो सालों में ऐसे दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं. जानकारों का कहना है कि ऐसी लड़कियां एक नहीं बल्कि अनगिनत लोगों से हिंदू रीति-रिवाज से शादी करती हैं। शादी कर दुल्हन बनने के बाद उनका एकमात्र मकसद दूल्हे को धोखा देकर भाग जाना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+