ये हैं वो Exit Polls जो बिहार में बनवा रहे हैं तेजस्वी यादव सरकार

ये हैं वो Exit Polls जो बिहार में बनवा रहे हैं तेजस्वी यादव सरकार

नई दिल्‍ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के अंतिम चरण की शनिवार को वोटिंग संपन्‍न हो गई। इसके बाद चुनाव के संभावित नतीजे क्या होंगे, इसे लेकर कई टीवी चैनल और एजेंसियों ने अपने सर्वे जारी किए हैं। जिसमें कई ऐसे Exit Polls हैं जो बिहार में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्‍वी यादव की सरकार बनवा रहे हैं। इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री के लिए 6 चेहरे मैदान में किस्‍मत आजमा रहे हैं। 10 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार का ताज किसके सिर सजेगा, लेकिन एग्‍जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही जनता की पहली पसंद हैं। सीएम नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने दूसरे नबंर पर रखा है। आइए जानते हैं वो Exit Polls जो बिहार में पिछले 15 वर्षों से सत्‍ता पर कब्जा जमाए नीतीश कुमार के सिर हार का ताज पहना रहे हैं।

Recommended Video

    Bihar Exit Poll 2020: बिहार में किसकी बन रही है सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    tej

    इंडिया टुडे एक्सिस (IndiaToday-Axis)

    इंडिया टुडे एक्सिस (IndiaToday-Axis) के एग्जिट पोल में बिहार की सत्ता में बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। इंडिया टूडे एक्‍सिस माई इंडिया के मुताबिक मुख्‍यमंत्री पद के लिए तेजस्‍वी यादव को 44 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। नीतीश कुमार को 35 प्रतिशत लोगों ने मुख्‍यमंत्री पद के योग्‍य माना है।
    एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट शेयर महागठबंधन (MGB) का रहा है। जेडीयू+कांग्रेस गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिला है जबकि एनडीए को 39 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, सीटों की बात करें तो वहां भी MGB ने एनडीए को पीछे छोड़ दिया है। 10 नवंबर को एनडीए के हिस्से में 69 से 91 सीटें आने का अनुमान है तो वहीं, महागठबंधन को 139 से 161 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को 3 से 5 और अन्य को भी 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

    इंडिया टीवी (India TV) के एग्जिट पोल

    इंडिया टीवी (India TV) के एग्जिट पोल की माने तो बिहार में इस बार सत्ता महागठबंधन के हाथ में जाती दिख रही है। India TV Exit Poll में एनडीए को 116, महागठबंधन को 120, एलजेपी को 01 और अन्य को 06 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

    रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) के एग्जिट पोल

    रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार की जनता ने इस बार महागठबंधन पर भरोसा जताते हुए जेडीयू+ के हाथों में सत्ता सौंपने का विचार बनाया है। वहीं एनडीए को भारी मात्रा में सीटों को नुकसान होता दिखाई दे रहा है। Republic Bharat exit poll के अनुसार बिहार में महागठबंधन को 116 से 138 सीटें, एनडीए को 91 से 119 सीटें और एलजेपी के खाते में 5 से 8 सीटें आ सकती हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अकेली चुनाव लड़ रही चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने नीतीश कुमार को 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। एग्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान के हिस्से में 5 से 10 सीटें आ सकती हैं लेकिन चुनाव नतीजे आने तक यह आंकड़े बदल भी सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+