IAS-IPS से भी ज्यादा भारत की इन 5 सरकारी नौकरियों में मिलती है सैलरी, सुख-सुविधाएं भी देती है सरकार

Highest Paying Govt Jobs India: भारत में हर युवा सरकारी नौकरी की चाह रखता है...और रखे भी क्यों ना, सरकारी नौकरी में वेतन के साथ मिलने वाली सुख-सुविधाएं इसको प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों से अलग बनाती है। सरकारी नौकरी में, नौकरी खोने का खतरा भी कम होता है।

अगर बेहतर सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो तब हम सबके जहन में सबसे पहले UPSC का ख्याल आता है...क्योंकि UPSC की परीक्षा पास कर आप IAS, IPS और IFS जैसे पद को पा सकते हैं, जहां आपको पैसे के साथ पावर भी मिलती है। लेकिन अगर बात सिर्फ सैलरी की है तो भारत में कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जहां IAS-IPS से ज्यादा तनख्वाह मिलती है।

Highest Paying Govt Jobs India

सबसे प्रतिष्ठित सरकारी पद मानें जाने वाले आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का शुरुआती वेतन 56,100 रुपये होता है। जो आठ वर्षों के बाद 1,31,249 रुपये तक बढ़ सकता है। इसके अलावा अधिकारी को सरकारी आवास और परिवहन सहित अन्य भत्ते भी मिलते हैं।

भारत की इन 5 सरकारी नौकरियों में मिलती है बंपर सैलरी?

1. RBI बैंक में ग्रेड-B अधिकारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड बी अधिकारियों की भर्ती करता है। इनकी बेसिक सैलरी 55,200 रुपये होती है, कुल मिलाकर प्रतिमाह 1,08,404 रुपये वेतन मिलते हैं।

2. भारतीय विदेश सेवा

यूपीएससी परीक्षा के जरिए से भर्ती किए गए आईएफएस (IFS) अधिकारियों को अच्छी खासी सैलरी मिलती है। IFS अधिकारियों को 60 हजार से लेकर ढाई लाख रुपये तक का वेतन मिलता है।

3. ISRO, DRDO वैज्ञानिक/इंजीनियर पद

इसरो और डीआरडीओ में इंजीनियर और वैज्ञानिकों की सैलरी 56 हजार रुपये से लेकर 1,77,500 तक होती है।

4. AIIMS और सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की सैलरी

एम्स या राज्य सरकार के किसी भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सैलरी लगभग 50 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये तक होती है। इसके अलावा इनके परिवारों को मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं।

5. भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में NDA नौकरियां

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में शामिल होने वाले लोगों की शुरुआती सैलरी प्रतिमाह 56,100 रुपये होती है। जो कुछ सालों में बढ़ जाती है।

इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर, PSUs, रेलवे जैसे विभागों में सैलरी 50 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार तक की होती है। इन सभी सरकारी नौकरी वाले कर्मचारियों को सरकार से अन्य सुविधाएं जैसे मेडिकल कवर, रेसीडेंट और अन्य अलाउंस मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+