Covid-19 vaccine: इन 5 देशों ने भी दी भारतीय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता
नई दिल्ली, 1 नवंबर: भारतीय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का प्रभाव दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। अब पांच और देशों ने इसे मान्यता दे दी है। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके दिया है। जिन देशों ने अब भारतीय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता दिया है, उनमें एस्टोनिया, किर्गिस्तान, फिलिस्तीन ,मॉरीशस और मंगोलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल ही में विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने कहा था कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को परस्पर मान्यता देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे पर चर्चा हुई है।

पांच और देशों ने दी मान्यता
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके कहा है, 'कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों की परस्पर मान्यता जारी!पांच और देशों ने भारतीय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता दी है, जिसमें एस्टोनिया, किर्गिस्तान, स्टेट ऑफ फिलिस्तीन, मॉरीशस और मंगोलिया शामिल हैं।' गौरतलब है कि हाल ही में विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने कहा था कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को परस्पर मान्यता देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे पर चर्चा हुई है। शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि 'विशेष रूप से यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ टीकाकरण प्रमाण पत्र के मुद्दे पर चर्चा की गई। टीकों की परस्पर मान्यता पर बातचीत हुई...अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय रूप से काम किया जाएगा।'
पीएम मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान इसपर दिया है जोर
उन्होंने ये भी कहा था कि, 'तथ्य यह है कि पीएम ने (वैक्सीन प्रमाणन पर) जिस बिंदु पर जोर देने की कोशिश की थी, उसे समझा गया है। ज्यादातर देश अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सुगम बनाने के विचार से काफी खुश हैं... और महसूस करते हैं कि हमें इस पर सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता है।' पिछले महीने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि हंगरी और सर्बिया भी भारतीय कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को परस्पर मान्यता देने पर सहमत हो गया है। बता दें कि शुरू में यूके ने इसको लेकर कुछ दिक्कत की थी। लेकिन, जब भारत ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया तो वह कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता देने को तैयार हो गया। जबकि, यह वैक्सीनऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के फॉर्मूले पर ही आधारित है, लेकिन वह कोविन से जेनरेट किए गए वैक्सीन सर्टिफिकेट पर आपत्ति जता रहा था।
करीब 107 करोड़ डोज दी जा चुकी है
बता दें कि कोविन वेबसाइट के मुताबिक आजतक देश में करीब 107 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक पड़ चुकी है और 73 करोड़ से ज्यादा लोगों को अभी पहली ही खुराक मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications