देश के इन 4 शहरों पर मंडरा रहा है विनाशकारी भूंकप का खतरा
नयी दिल्ली। पिछले कई महीनों से देश में भूकंप के कई झटके आए। इन विनाशकारी भूकंप से बहुत नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आपको देश के उन 4 शहरों के बारे में बताए जहां भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और श्रीनगर विनाशकारी भूकंप वाले क्षेत्र में आते हैं।

आपको बता दें कि देश के 12 प्रतिशत इलाके भूकंप की दृष्टि से अत्यंत गंभीर आशंका वाले क्षेत्र श्रेणी 5 में आते हैं जबकि 18 प्रतिशत क्षेत्र गंभीर आशंका वाले श्रेणी 4 में हैं। जबकि देश के 27 प्रतिशत क्षेत्रों को भूकंप की दृष्टि से मध्यम प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्र श्रेणी 3 में आते हैं। जबकि 43 प्रतिशत क्षेत्र कम प्रभाव वाले क्षेत्र श्रेणी 2 में आते हैं।
सूचना के अधिकार के तहत ये जानकारी हासिल की गई थी। दिल्ली स्थिति आरटीआई कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद ने सूचना के अधिकार के तहत विभिन्न विभागों से भूकंप, भूस्खलन की आशंका, प्रभावों तथा सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications