इन दो 2 ट्विटर अकाउंट ने किसान आंदोलन को दी थी नई दिशा, पिछले 1 साल से हो रखे हैं विथहेल्ड

ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी द्वारा भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया है। डॉर्सी ने दावा किया था कि, किसान आंदोलन के दौरान कई अकाउंट को बंद करने के लिए कहा था इसके साथ ही दफ्तरों पर रेड की धमकी भी दी गई थीं।

बता दें कि इस दौरान दो महत्वपूर्ण ट्विटर अकाउंट @ Tractor2twitr और @kisanektamorcha (किसान एकता मोर्चा का आधिकारिक अकाउंट) के अकाउंट को विथ होल्ड कर दिया गया था। जिसके बाद ये दो खाते पिछले 1 साल से भारत में बंद हैं।

These 2 Twitter accounts gave new direction to farmers movement, withheld for the last 1 year

इन दोनों ट्विटर अकाउंट ने किसानों की आवाज को आगे बढ़ाने और उनकी गतिविधियों की रिपोर्टिंग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके बाद लाखों किसान राजधानी दिल्ली में बेरिकेट्स तोड़कर घुस गए थे।

किसानों के उग्र प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में इन दोनों खातों को बंद कर दिया गया था। जिस समय इन खातों के बंद किया गया था। उस समय @ Tractor2twitr के लगभग 53,000 फॉलोअर्स थे और @kisanektamorcha के 4.68 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।

इस बीच सोमवार को Tractor2twitr की टीम ने अपने एक वैकल्पिक अकाउंट से ट्वीट किया कि, @ Tractor2twitr, @kisanektamorcha समेत कई अन्य खातों को भारत में विथ हेल्ड कर दिया गया है। बता दें कि, ट्विटर इन भारत सरकार के इन आदेशों के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में कानूनी मामला लड़ रहा है।

टीओआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैक्टर 2 ट्विटर अकाउंट ने एक विशेष अभियान चलाकर पंजाब के लोगों को ट्विटर पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय तक पंजाबी ट्विटर पर बहुत अधिक नहीं जुड़े थे और फेसबुक उनका पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म था। सिद्धू मूसेवाला समेत कुछ प्रमुख पंजाबी गायकों ने पंजाबियों को ट्विटर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।

वह @Tractor2twitr ही था, जिसने लखीमपुर खीरी में कथित रूप से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष द्वारा किसानों को कुचलने की वीडियो क्लिप शेयर की थी। मीडिया ने इसी क्लिप का हवाला देते हुए घटना की रिपोर्टिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+