अगर दूध और चावल पर लग सकता है GST तो सैनेटरी पैड पर क्यों नहीं: काजोल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेनेटरी पैड पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। सेनेटरी पैड पर लगाएओ गए जीएसटी को लेकर देशभर की महिलाएं विरोध कर रही है। आम से लेकर खास महिलाएं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सेनेटरी पैड पर लगाए गए टैक्स का विरोध कर रही है, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस की राय कुछ अलग ही है। सेनेटरी नैपकिन पर लगाए गए जीएसटी को लेकर काजोल ने अपनी बात कही, जो हर किसी को हजम नहीं हो रही है। काजोल ने सरकार के फैसले का साथ दिया और सैनेटरी पैड पर लगाए गए टैक्स को दूध और चावल पर लगाए गए टैक्स से तुलना कर दी।

 सेनेटरी पैड पर जीएसटी

सेनेटरी पैड पर जीएसटी

स्वच्छता संबंधी मामलों से जुड़ी मौतों को रोकने के लिए काम करने वाली संस्था से जुड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को 'स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत' पहल की एडवोकेसी एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इसी कार्यक्रम में काजोल ने सवाल-जवाब के दौरान सेनेटरी पैड पर लगाए गए जीएसटी पर अपनी राय रखी और सरकार के फैसले का साथ दिया।

दूध-चावल पर टैक्स तो सेनेटरी पैड पर क्यों नहीं

दूध-चावल पर टैक्स तो सेनेटरी पैड पर क्यों नहीं

काजोल ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं और अपना काम करना जानती हूं। मैं इन मामलों को एक्सपर्ट नहीं हूं, लेकिन अगर सरकार ने फैसला किया है तो कुछ सोच-समझ कर किया है। उन्होंने सैनेटरी पैड पर लगाए गए 12 प्रतिशत जीएसटी की वकालत करते हुए कहा कि दूध पर टैक्स लगाया गया है, टावल पर टैक्स लगाया गया है तो ये पूरी तरह से सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि वो किसे टैक्स में रखा जाए और किसे टैक्स के बाहर।

 काजोल से अलग इनकी राय

काजोल से अलग इनकी राय

जहां काजोल ने सैनेटरी पैड पर टैक्स लगाए जाने पर सरकार का साथ दिया, वहीं कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इस फैसले पर निराशा जताई। ट्विंकल खन्ना ने कहा कि सरकार ने झाड़ू को टैक्स से बाहर रखा ताकि महिलाएं घर को साफ रखें, लेकिन सैनेटरी पैड पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाकर साबित किया कि महिलाएं अपने आसपास तो सफाई रखें, लेकिन खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी नहीं। ट्विंकल का समर्थन सोनम कपूर समेत तमाम अभिनेत्रियों ने किया। गौरतलब है कि हाल ही में काजोल को हिंदुस्तान यूनिलीवर की पहल स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत 'हाथ मुंह बम' के लिए एडवोकेसी एंबेसडर बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+