क्या देश में फिर से लग सकता है लॉकडाउन? जानें क्या कहा IMA के टॉप डॉक्टर्स ने
भारतीयों की प्रतिरक्षा प्रणाली चीनियों की तुलना में अधिक मजबूत है। भारत को कोविड के मूल सिद्धांतों - परीक्षण, उपचार, अनुरेखण पर वापस जाने की आवश्यकता है।

चीन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना मामलों में उछाल देखे जाने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। इसी बीच इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। आईएमए ने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। आईएमए का कहना है कि भारत अतीत की तरह किसी भी स्थिति का सामना करने में सक्षम है।

'95% लोगों को टीका लग चुका है इसलिए...'
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ अनिल गोयल ने कहा कि, देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं होगी क्योंकि यहां के 95% लोगों को टीका लग चुका है। भारतीयों की प्रतिरक्षा प्रणाली चीनियों की तुलना में अधिक मजबूत है। भारत को कोविड के मूल सिद्धांतों - परीक्षण, उपचार, अनुरेखण पर वापस जाने की आवश्यकता है। व्यक्तिगत रूप से सभी लोगों को सतर्क रहना होगा, भले ही आपका वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

लोग कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक डॉ. राजीव बंसल ने कहा कि,आने वाले दिनों में सह-रुग्णता वाले रोगियों को बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि कोविड में वृद्धि हो रही है। नियमित रूप से अपने ग्लूकोज स्तर और रक्तचाप की जांच करें और मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का उपयोग करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

''कोरोना के आने से पहले ही इस बार सारी तैयारी करनी होगी''
मेडिकल एसोसिएशन का कहना है कि दुनियाभर में कोरोना के मामलों में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटों में दुनिया में 5 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी को देखते हुए कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है। एसोसिएशन ने कहा कि केंद्र सरकार को कोरोना के आने से पहले ही इस बार सारी तैयारी करनी होगी।

आईएमए ने सरकार की दी ये बड़ी सलाह
संगठन के टॉप डॉक्टर्स ने कहा कि 2021 की तरह देश में हालात खराब न हो इसके लिए सरकार को सभी मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में अभी से आक्सीजन, दवाईओं और अन्य जरूरी चीजों की कमी को दूर करना होगा।

एयरपोर्ट पर रैंडम सेंपलिंग शुरू
कोविड-19 को देखते हुए बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग को भी शुरू करने का फैसला लिया गया। अब एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की कोरोना जांच की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications