मोदी के मंत्री अवकाश के दिन भी करेंगे काम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी सांसदों को हाई एक्शन मोड पर आने के निर्देश दे दिये हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्रियों को अपनी उपस्थिति सो फीसद रखने का आदेश दिया है। यही नहीं सत्र के दौरान इन मंत्रियों को किसी भी विदेशी दौरे पर जाने की भी इजाजत नहीं दी गयी है। यह आदेश सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने दिये।

narendra modi


प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि अगर वह उनके मंत्री 14 घंटे काम करेंगे तो वह स्वयं 16 घंटे काम करेंग। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीएम ने सभी मंत्रियों को संसद सत्र के दौरान जनता के प्रति जवाबदेही को बढ़ाने और उनके भरोसे को जीतने के प्रयास करने को कहा है। संसद की शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने अवकाश के दिन भी मंत्रियों से काम करने को कहा है।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को संसद के दोनो सदनों में लंबे समय से लंबित बिलों के निस्तारित करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को संबित विधेयकों और नये विधायी प्रस्तावों को तैयार रखने को कहा है। प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रिमंडल के साथ पहली बैठक की थी। संसद का शीतकालीन सत्र 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से पूछे जाने वाले सवालों की भी बेहतर तरीके से तैयारी करके आने को भी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+