#KarnatakaElections2018: शिमोगा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के 'C' और करप्शन के 'C' में कोई अंतर नहीं
शिमोगा (कर्नाटक)। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी के दिग्गज नेता जमकर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कर्नाटक में लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रह रहे हैं। इसी कड़ी में शिमोगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश की सत्तारुढ़ कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के 'C' और करप्शन के 'C' में कोई भी अंतर नहीं रह गया है।

शिमोगा की चुनावी रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
कर्नाटक के शिमोगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे अंग्रेजों ने बांटो और राज करो' की नीति पर काम किया था, कांग्रेस पार्टी भी उनके ही कदमों पर चल रही है। धर्म और जातियों के आधार पर समाज के बीच विभाजन बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस लगातार इसी काम में लगी हुई है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के C और करप्शन के C में कोई अंतर नहीं रह गया है।

'कांग्रेस ना हिसाब देना जानती है ना जवाब देना जानती है'
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ना हिसाब देना जानती है ना जवाब देना जानती है। ये बस झूठ बोलना जानती है। झूठ बोलने का कारोबार ही कांग्रेस का चरित्र बन गया है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास समस्याओं का समाधान तो है नहीं, लेकिन उनकी जख्मों पर नमक छिड़कने की आदत जाती नहीं है। पीएम मोदी ने रैली के दौरान सवाल उठाया कि आखिर कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारने वालों को किसने समर्थन दिया। पीएफआई और सिमी और अन्य हिंसक संगठनों को किसने उपहार दिया? पीएम ने कहा कि आप नामदार हो, आपको कभी कामदार की पीड़ा समझ नहीं आएगी।

कर्नाटक में पीएम मोदी कर रहे लगातार रैलियां
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शिमोगा में 1991 की रैली का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि 1991 में जब कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए तिरंगा यात्रा लेकर हम निकले थे तो शिमोगा में रात्रि प्रवास में आम सभा को सम्बोधित करने का मुझे अवसर मिला था, गुजरात के बाहर इतनी बड़ी सभा को सम्बोधित करने का वह मेरा पहला अवसर था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो, हमारा यहां तुंगा पर रिवर फ्रंट बनाने का इरादा था लेकिन कांग्रेस सरकार ने आकर इस सपने को चूर-चूर कर दिया।
-
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा












Click it and Unblock the Notifications