Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी की केदारनाथ यात्रा पर सबसे बड़ा तंज- 'मॉडलिंग और मेडिटेशन में फर्क है'

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की केदारनाथ (Kedarnath) और बदरीनाथ (Badarinath) यात्रा को लेकर टीएमसी (TMC) लगातार उन पर हमले कर रही है। वह इस मुद्दे पर पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है। अब पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी (TMC) नेता दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने उनकी साधना पर तंज कसा है।

मोदी की साधना पर सबसे बड़ा तंज

मोदी की साधना पर सबसे बड़ा तंज

टीएमसी (TMC) नेता दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने एबीपी न्यूज से बातचीत में पीएम मोदी की केदारनाथ(Kedarnath)और बदरीनाथ धाम (Badarinath) की यात्रा को लेकर कहा है कि "केदारनाथ जाना बड़ी अच्छी बात है। मगर,ये बहुत साफ है...देखिए मेडिटेशन (Meditation) हम भी करते हैं, आप भी करते होंगे। मेडिटेशन (Meditation)कब की जाती है, जब एकांत...शांत होते हैं। मॉडलिंग (Modling) और मेडिटेशन (Meditation)में थोड़ा फर्क है। अब बुरा लगता है कि प्राइम मिनिस्टर हैं हमारे, आपके, सबके और फिर लगता है, ये मॉडलिंग (Modling)हो रही है। कैमरा यहां छुपा है, वहां छिपा है। मतलब इसकी जरूरत नहीं है।"

चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है टीएमसी

चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है टीएमसी

गौरतलब है कि रविवार को टीएमसी (TMC) चुनाव आयोग से भी पीएम मोदी की तीर्थयात्रा को लेकर शिकायत कर चुकी है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव के दिन पीएम मोदी को जिस तरह का मीडिया कवरेज मिला है, इस यात्रा के कारण उससे निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है। न्यूज 18 के मुताबिक टीएमसी नेता डेरेक ओ' ब्रायन (Derek O'Brien) ने इसको लेकर कहा है कि, "यह पूरी तरह से अनैतिक और नैतिक तौर पर गलत है। उनकी यात्रा के हर मिनट की जानकारी व्यापक रूप में बताई जा रही है, छिपे मकसद के साथ, ताकि मतदाताओं को सीधे अथवा परोक्ष रूप से प्रभावित किया जा सके। बैकग्राउंड में 'मोदी मोदी' के नारे भी सुनाई दे रहे थे।" जानकारी के मुताबिक टीडीपी ने भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

'भगवान भी हारने से नहीं बचा पाएंगे'

'भगवान भी हारने से नहीं बचा पाएंगे'

उधर ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के भतीजे और डायमंड हार्बर सीट (Diamond Harbour) से तृणमूल (Trinmool) के उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee)ने भी सीधे तौर पर इस यात्रा के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'उन्हें ध्यान करने दीजिए, इसबार उन्हें भगवान भी नही बचा पाएंगे।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+