रक्षा विशेषज्ञ ने जताया शक, क्या कुलभूषण जाधव जिंदा भी है?
इंटेलिजेंस लेवल पर भी यह डर बना हुआ है कि हो सकता है कुलभूषण जाधव अब जिंदा नहीं हैं।
नई दिल्ली। भारत को कुलभूषण जाधव मामले में बड़ी जीत मिली है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। इसी बीच एक और गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कुलभूषण जाधव जिंदा है?

रक्षा विशेषज्ञ ने जताया शक
इंडियन डिफेंस एक्सपर्ट मारुफ रजा ने न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ पर एक डिबेट शो के दौरान ये सवाल खड़े किए हैं। रजा ने डिबेट में कहा कि हमें यह सोचकर अपनी रफ्तार को कम नहीं करना चाहिए कि हमें यह जीत हासिल हुई है। इस समय सबसे जरूरी है कि हमें राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय कानून दोनों स्तरों पर हर वो कदम उठाना चाहिए जिससे कि कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस मिल सके।

जाधव से मिलना जरुरी
मारुफ रजा ने कहा कि ये जररी है कि हम जाधव से मिले। और ये तब संभव है जब काउंसलर एक्सेस मिलेगा। इससे भारत को यह विश्वास तो होगा कि कुलभूषण जाधव जिंदा है। इंटेलिजेंस लेवल पर भी यह डर बना हुआ है कि हो सकता है कुलभूषण जाधव अब जिंदा नहीं हैं।

पाकिस्तान ने फैसला मानने से इंकार किया
आपको बता दें कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में फांसी की सजा दिए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सजा पर रोक लगा दी है। इसी बीच खबर ये भी है पाकिस्तान ने आईसीजे का फैसला मानने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह ICJ के अधिकार क्षेत्र को नहीं मानता है।

जाधव को ईरान में पकड़ा गया था
कुलभूषण जाधव इंडियन नेवी के पूर्व ऑफिसर हैं। और वे बिजनेस के सिलसिले में ईरान गये थे। भारत का कहना है कि पाकिस्तान ने ईरान-ब्लूचिस्तान के पास से कुलभूषण जाधव को किडनैप कर लिया और उन्हें पाकिस्तान में भारत का जासूस करार दे दिया। कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट में मुकदमा चलाया गया और उन्हें फांसी की सजा दे दी गयी। पाकिस्तान ने कहा था कि जाधव भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के लिए काम कर रहे थे।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications