पुणे में गणपति विसर्जन की भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन चुराता हुआ चोर कैमरे में कैद
पुणे। सेल्फी लेते वक्त अक्सर कई दुर्घटनाओं के बारे में सुनने में आता है। लेकिन इस बार सेल्फी वीडियो की वजह से एक चोर की पहचान सामने आ गई है। ये चोर सेल्फी वीडियो में इस वक्त कैद हो गया जब ये एक व्यक्ति के गले से चेन चोरी कर रह था। पुणे के गणपति विसर्जन के जूलुस के दौरान एक युवक गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। वो तो गनीमत रही कि ये चोरी होते समय चोर के सेल्फी वीडियो में यह घटना कैद हो गई है। अब पुलिस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का सुराग लगाने में जुटी है।

क्या था मामला
बता दें कि मामला पुणे के गणपति विसर्जन के दौरान का है। जहां मूल रुप से भीमाशंकर का रहनेवाला विशाल हनुमंत दगडे गणपति विसर्जन में शामिल हुआ था। विसर्जन के दिन विशाल अपने दोस्तों के साथ पुणे के प्रसिद्ध गणपति श्रीमंत दगडूशेठ गणपति का जुलूस देखने आया था। इस जुलूस में काफी भीड़ थी। जुलूस में विशाल के पीछे एक व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर गले से सोने की चेन दांत से तोड़ने का प्रयास कर रहा था। हालांकि उस समय विशाल अपने मोबाइल में सेल्फी वीडियो बनाने में व्यस्त था। भीड़ इतनी थी कि उसके पीछे का व्यक्ति क्या कर रहा है, यह विशाल को उस वक्त नहीं समझ में आया। लेकिन वो तो गनीमत रही कि सेल्फी वीडियो में चोरी की घटना कैद हो गई। विशाल ने पुणे के फरासखाना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications