सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आ सकते हैं जेल से बाहर
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सहाराश्री सुब्रत राय को बड़ी राहत देते हुए उनके जेल से बाहर जाने के रास्ते को साफ कर दिया है। कोर्ट ने सुब्रत राय को 5000 करोड़ की बैंक गारंटी की शर्त पर जमानत देने का फैसला किया है। कोर्ट ने अपने फैसले में आज कहा कि हम बैंक गारंटी को स्वीकार कर ने के लिए तैयार है।

सुप्रीम कोर्ट में आज सहाराश्री की जमानत की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सशर्त जमानत देने का फैसला सुनाया है। गौरतलब है सुब्रत राय पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के चलते कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया था।
वहीं 14 मई को कोर्ट ने सहाराश्री पर अपने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने उन्हें 72 संपत्तियों को बेचने की इजाजत दी थी और निवेशकों का पैसा लौटाने को कहा था। इससे पहले कोर्ट ने सहारा पर उनके निवेशकों पर 10 हजार करोड़ रुपए लौटाने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications