भाजपा को कल मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होगी। नामांकन की प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा को पार्टी की कमान मिल सकती है। फिलहाल वह पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनके नाम पर पहले ही पार्टी में आम सहमति बन गई है, लिहाजा जेपी नड्डा को निर्विरोध चुना जा सकता है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। सभी राज्य की इकाइयों के नेता भी नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे।

jp nadda

जेपी नड्डा पहली पसंद

जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पहली पसंद के तौर पर देखा जाता है। बता दें कि पार्टी की ओर से कहा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। इसके लिए बीजेपी ने अधिसूचना जारी कर दी है। वे इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है। आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।

पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित

नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जगत प्रकाश नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अभी गृहमंत्री अमित शाह के पास पार्टी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। शाह के केंद्र में मंत्री बनने के बाद पार्टी की गतिविधियों को संभालने के लिए नड्डा को उनका सहयोगी बनाया गया था। भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। नड्‌डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

संगठन के चुनाव में तेजी

वहीं, पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई है। चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम मतदाता सूची भी तैयार कर रही है। जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+