एक-दो नहीं, तीन-तीन मर्दों से थे संबंध और फिर बदले के लिए किया मर्डर, बनाया बम

पलवल। समय के साथ-साथ इश्‍क का भी मिज़ाज बदल चुका है। पहले प्‍यार करने वाले इश्‍क में जान दे देते थे लेकिन आजकल जान ली जाने लगी है। हैरानी तब होती है जब जान लेने वाली महिला हो। हालिया मामला हरियाणा के पलवल जिले का है।

यहां बेवफा आशिक से बदला लेने के लिए प्रेमिका उसे बम से उड़ाने की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं उसने बम बनवाया और ट्रायल के तौर पर उसे यूपी में फोड़ा भी। इन सबके अलावा इस प्रेम कहानी में भी कई लोचे सामने आए हैं जो बिल्‍कुल फिल्‍मी हैं। प्रेमिका ने उस व्‍यक्ति को भी मौत के घाट उतार दिया जिसने उसके और उसके प्रेमी के बीच दरार डाली थी। तो आईए आपको इस पूरे मामले के एक-एक पहले से रूबरू कराते हैं।

पहले से शादीशुदा और दो बच्‍चों की मां है आरती

इस पूरे मामले की मास्‍टरमाइंड का नाम आरती है। साल 1998 में आरती जब 18 साल की थी तब उसकी शादी कन्‍हैया लाल से हुई थी। कन्‍हैया लाल ऑटो रिक्‍शा चलाता है। शादी के बाद वो कन्‍हैया के साथ हाथरस चली गई। उसने दो बच्‍चों को जन्‍म दिया। वहीं उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। प्रदीप एक पीसीओ चलाता था और आरती के पड़ोस में रहता था। प्रदीप भी शादीशुदा था और उसके तीन बच्‍चे थे। धीरे-धीरे प्रदीप और आरती में अवैध संबंध बन गए और 2003 में वो भागकर नोएडा आ गए।

प्रदीप गया जेल तो आरती को हो गया किसी और से प्‍यार

2009 में प्रदीप को हत्‍या के एक मामले में सजा सुनाई गई। प्रदीप डासना जेल में बंद हो गया। प्रदीप के जेल जाने के बाद आरती अपने दोनों बच्‍चों को लेकर वापस पलवल आ गई। पलवल आने के बाद आरती की मुलाकात राकेश से हुई और दोनों साथ रहने लगे। राकेश को आरती के बारे में कुछ खास नहीं पता था और आरती भी यह नहीं जानती थी कि राकेश पहले से शादीशुदा है।

राकेश ने की बेबफाई तो शुरु हुआ बदले का खेल

राकेश नाम के एक युवक के साथ आरती पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में थी। राकेश पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पत्नी और तीन बच्‍चे हैं। साल 2010 में राकेश ने अपना घर छोड़ दिया था और आरती के साथ रहने लगा था। 6 साल के बाद राकेश के दूर के रिश्तेदार बाबूलाल (65) ने उसे खूब समझाया। बाबूलाल के समझाने पर राकेश ने आरती को छोड़ने का फैसला कर लिया और अपने बीवी-बच्‍चों के पास चला गया। आधी रात को पत्नी संग दिल्‍ली की सुनसान सड़कों पर निकल पड़े केजरीवाल, जानिए क्‍यों

आरती लौटी एक्‍स ब्‍वायफ्रेंड के पास

राकेश के वापस चले जाने के बाद आरती गुस्‍से और बदले की भावना से पागल हो गई। उसने राकेश से बदला लेने की ठान ली और इसी मंसूबे के साथ वो अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड प्रदीप के पास चली गई। प्रदीप 2015 में ही सजा काट कर जेल से बाहर आया था। आरती ने प्रदीप के साथ मिलकर राकेश से बदला लेने का प्‍लान बनाया।

बौखलाई आरती ने पहले बाबूलाल को उतारा मौत के घाट

आरती को जब यह पता चला कि बाबूलाल के समझाने के बाद ही राकेश उसे छोड़ कर गया है तो उसने सबसे पहले बाबूलाल को ठिकाने लगाया। आरती ने प्रदीप के साथ मिलकर 2 अक्टूबर को बाबूलाल की गला रेतकर हत्या कर दी।

राकेश को दर्दनाक मौत देना चाहती थी आरती

आरती के अंदर क्रोध और प्रतिशोध की आग इस कदर जल रही थी कि वो राकेश को मौत नहीं बल्कि दर्दनाक मौत देना चाहती थी। आरती ने राकेश के मकान को उड़ाने के लिए प्रदीप की मदद से बम बनवाए। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक आरती ने तीन देशी टाइमर बम बनवाए थे। बम बनाने के लिए पान मसाले की डिब्बी, दिवाली पर छोड़े जाने वाले पटाखों वाला पाउडर, नाखून, कांच और पत्थर का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि आरती अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने आरती और प्रदीप को गिरफ्तार कर बम बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+