एक साइट को छोड़ बाकी सभी पर नरेंद्र मोदी का कब्जा
सोशल मीडिया पर सबसे प्रचलित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक और ट्वीटर पर लाखों-करोड़ों फोलोवर हैं। अब प्रधानमंत्री ने इंस्ताग्राम का रुख किया है। इंस्तग्राम पर भी प्रधानमंत्री की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात लगाया जा सकता है कि कुछ ही घंटों में फोलोवर्स की संख्या पचास हजार से पार पहुंच गई है। फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नरेंद्र मोदी प्रोफेशन साइट लिंक्ड इन पर भी हैं। अब बस सिर्फ एक ही साइट टिंडर बची है जिस पर उन्होंने अकाउंट नहीं बनाया है।

नरेंद्र मोदी ने अपना अकाउंट जैसे ही इंस्ताग्राम पर बनाया तो पहली फोटो उन्होंने म्यांमार से ही खींचकर डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार में एशियन समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इंस्ताग्राम पर मौजूद युवाओं ने फोटो पर जमकर कमेंट और लाइक किए।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र फेसबुक रोजना इस्तेमाल में लाते हैं। जहां पर उनके पेज पर लाइक की संख्या 24, 598,120 पहुंच गए है। वहीं प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर प्रधानमंत्री के 250,3584 फोलोवर हैं।
यही नहीं प्रधानमंत्री ट्वीटर अकाउंट भी इस्तेमाल करते हैं। ट्वीटर पर भी उन्होंने म्यांमार से फोटो पोस्ट की हैं। यहां पर उनके फोलवरों की संख्या 7.8 मीलियन है।












Click it and Unblock the Notifications