खुशी है कि भारत का बंटवारा हुआ: कांग्रेस नेता नटवर सिंह
कांग्रेस नेता ने कहा-खुशी है कि भारत का बंटवारा होता तो मुस्लिम लीग देश नहीं चलने देती
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने भारत के विभाजन पर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत-पाकिस्तान का विभाग हुआ। एमजे अकबर की किताब के लोकार्पण के दौरान नटवर सिंह ने कहा कि अगर भारत का बंटवारा नहीं हुआ होता तो मुस्लिम लीग देश को चलने नहीं देती। उन्होंने कहा कि ऐसा होता तो 'सीधी कार्रवाई के दिन' और हो सकते थे। एमजे अकबर की किताब "गांधीज़ हिंदुज्म : द स्ट्रगल अगेंस्ट जिन्नाज इस्लाम" के लोकापर्ण के दौरान नटवर सिंह ने भारत के बंटवारे के इतिहास को याद किया। आपको बता दें कि मुस्लिम लीग ने अलग राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर 'सीधी कार्रवाई' का आह्वान 16 अगस्त 1946 को किया। जिसके बाद कोलकाता में हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच सांप्रदायिक दंगे भड़क गया था।

88 साल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बारत के विभाजन को लेकर कहा कि अगर देश का बंटवारा नहीं होता तो हमें और भी 'सीधी कार्रवाई कार्रवाई दिवस' देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि किस तरह से मुस्लिम लीग ने शुरुआत में उपाध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में शामिल होने से इनकार कर दिया था और बाद में केवल प्रस्तावों को खारिज करने के लिए इसमें शामिल हो गई।
उन्होंने कहा कि जरा कल्पना कीजिए कि अगर भारत का बंटवारा नहीं होता तो मुस्लिम लीग कामकाज हमारे लिए बहुत ही मुश्किल कर देती और सरकार कमजोर होती। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के साथ रहना असंभव था। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जिन्ना का स्वभाव बहुत ही अक्खड़ था जिनके साथ मैं नहीं रह सकता था। वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि गांधी जी ने बयान दिया था कि वह 15 अगस्त को पाकिस्तान जाना चाहेंगे, यह उस बड़े दर्द का सांकेतिक प्रकटीकरण था, जो वह महसूस कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications