आज से दौड़ेगी नई दिल्ली से कटरा तक रेलगाड़ी, अब 'ट्रेन' से बोलो जय माता दी

श्री शक्ति एक्सप्रेस के नाम से शुरू हुई इस ट्रेन का नंबर 22461/22462 है। ये एसी सुपरफास्ट ट्रेन सेवा है जो नई दिल्ली से हर दिन कटरा के लिए रवाना होगी। वातानुकूलित सुपरफास्ट 'श्री शक्ति एक्सप्रेस' नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी।
पढ़ें- बाबा रामदेव की सीख
उत्तर रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इसी तरह से ट्रेन वापसी में प्रतिदिन कटरा से रात 10 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन 10.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के पांच और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के नौ कोच होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनाए गए श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। अब इस लाइन पर कई अन्य ट्रेनें भी दौड़ने लगेंगी व इसका श्रेय नई सरकार के नए खाते में जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
