आपकी राजनीति की स्तर इस हद तक गिर गई है...रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर YSRC ने किया पटलवार
आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआरसी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए आड़े हाथों लिया है। आपकी राजनीति इस स्तर तक गिर गई है कि आप विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार पर हमले का भी मजाक उड़ाते हैं।

बता दें तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष रेवंत ने तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस के नेताओं पर हुए हमले और 2018 में विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर हमले को सुनियोजित बताया था।
हैदराबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी में बीआरएस विधायक उम्मीदवारों कोठा प्रभाकर रेड्डी और गुव्वाला बलाराजू पर जो हमले हुए उन्हे सुनियोजित बताया था।
रेवंत ने कहा था
तत्कालीन अभिभाजित आंध प्रदेश में ऐसे उदाहरण है जहां पर जहां गुटीय पृष्ठभूमि वाले राजनेता या तो छोटे-मोटे मामलों में गिरफ्तार होकर या किसी हत्या की साजिश रचते हुए सरकारी समारोह में भाग लेकर बहाना बनाते थे। वहीं अब बीआरएस के अध्यक्ष केटी रामा राव भी सहानुभूति पाने के लिए हमलों की साचिश रच रहे हैं।
इतना ही कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत ने कहा था
प्रशांत किशोर जगन मोहन रेड्डी पर 2018 में जो एयरपोर्ट पर हमला हुआ उसके रणनीतिकार प्रशांत किशोर थे। वहीं 2021 के चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर हमला हुआ, उसके रणनीतिकार भी प्रशांत किशोर थे। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया बीआरएस रणनीतिकार किशोर भी प्रभाकर रेड्डी और बलाराजू पर हमलों के पीछे हैं।
वाईएसआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेलंगाना कांंग्रेस अध्यक्ष रेवंत पर पलटवार करते हुए लिखा
आपकी राजनीति इस स्तर तक गिर गई है कि आप विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार पर हमले का भी मजाक उड़ाते हैं। क्या आपके दत्तक पिता (एन चंद्रबाबू नायडू) पर अलीपिरी में हुआ हमला भी सुनियोजित था? फिर यह विचार किसने दिया?वाईएसआरसी ने सवाल किया क्या पूर्व सीएम एनटी रामाराव पर मल्लेला बाबाजी द्वारा किया गया हमला भी सुनियोजित था? क्या चंद्रबाबू ने इसकी योजना बनाई थी?
वाईएसआरसी ने रेवंत से ये भी पूछा कि उन्हें एमएलसी खरीदने (नोट के बदले वोट घोटाला) की सलाह किसने दी थी? इसके साथ उन्होंने सवाल किया और सवाल किया कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का सुझाव किसने दिया?
वहीं दूसरी पोस्ट में वाईएसआरसी ने रेवंत से सवाल किया
टीडीपी ने उन्हें कांग्रेस से शादी करने (पार्टी बदलने) के लिए कितने हजार करोड़ रुपये का 'दहेज' दिया था।क्या आपने उस दहेज से पीसीसी पोस्ट खरीदी है? यदि आप वहां समायोजित नहीं हो सके तो क्या आप अपनी मूल पार्टी में वापस जाएंगे? क्या आप अपने सम्मान की रक्षा के लिए फिर से टीडीपी में शामिल होंगे? पार्टी ने पूछा रेवंत किस पार्टी को प्राथमिकता देंगे - टीडीपी या कांग्रेस? अगर ये सभी मुद्दे स्पष्ट हो जाते हैं, तो कांग्रेस तय करेगी कि आपको कहां रखा जाए।












Click it and Unblock the Notifications