'The Kerala Story का टीजर देख जिस लड़के ने गाली दी, अब उसने माफीनामा भेजा है...'

The Kerala Story: फिल्म द केरल स्टोरी 05 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाई है। फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है।

The Kerala Story

The Kerala Story News: फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा है कि फिल्म का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म को अभी तक देखा नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सुदीप्तो सेन ने यह भी दावा किया है कि एक लड़का जो उन्हें और निर्माता को 'द केरल स्टोरी' के टीजर के आने के बाद से अपमानजनक संदेश और गाली भेज रहा था और फिल्म देखने के बाद लड़के ने माफीनामा भेजा है।

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन फिल्म निर्माता विपुल शाह के साथ, 'द केरल स्टोरी' की बॉक्स ऑफिस सफलता पर प्रतिक्रिया देने के लिए सोमवार (08 मई) शाम मीडिया से बातचीत की और केरल स्टोरी के खिलाफ विरोध और प्रतिबंध पर भी अपनी बात रखी।

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा, ''हमारे पास दो सबूत हैं, अगर आप उन्हें देखेंगे तो आपको हंसी आएगी। एक बार जब हमारा टीजर रिलीज हुआ, तो एक लड़का पिछले दो महीनों से लगातार हमारे सह-निर्माता को गाली दे रहा था। कल हमारी फिल्म देखने के बाद लड़के ने मैसेज किया, 'सार्वजनिक रूप से मैं आपसे माफी मांगता हूं, मुझे और कोई आपत्ति नहीं है।'

डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने आगे कहा, ''मुझे भी गाली-गलौज वाले मेसेज मिले हैं। तो अगर आप लोगों को लगता है कि फिल्म देखने के बाद कहानी को जस्टिफाई नहीं किया गया है तो आप लोग हमसे वो दो प्रशंसापत्र ले सकते हैं और आपको पता चल जाएगा।''

सुदीप्तो सेन ने आगे कहा, "जिन दिनों वे विरोध कर रहे थे और आज हमारी फिल्म देखकर उन लोगों ने हमारा विरोध करना बंद कर दिया है। आज की तारीख में वही लोग विरोध कर रहे हैं जिन्होंने फिल्म नहीं देखी है।"

सुदीप्तो सेन ने पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुदीप्तो सेन ने कहा, ''4 दिन से पश्चिम बंगाल में फिल्म हाउसफुल चल रही थी। कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। अचानक ममता बनर्जी को लग गया कि कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती है...मैंने उनसे (ममता बनर्जी) अनुरोध किया कि आप एक बार फिल्म देख लीजिए, आपको इस पर गर्व होगा।''

कुछ राज्यों में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने पर सुदीप्तो सेन ने कहा, ''ये सरकार का निर्णय है, अगर उन्हें लगता है कि ये फिल्म महत्वपूर्ण है तो वे टैक्स फ्री करते हैं। टिकट का दाम कम होने से ज्यादा लोग फिल्म देख पाएंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+