गोवा और कर्नाटक में भी टैक्स फ्री हुई कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'
नई दिल्ली, 14 मार्च। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का सच बयां करती फिल्म द कश्मीर फाइल्स खूब पसंद की जा रही है। मध्यप्रदेश, गुजरात के बाद अब कर्नाटक सरकार और गोवा के पूर्व सीएम ने भी प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्बई ने द कश्मीर फाइल्स को कर मुक्त करते हुए कहा कश्मीर फाइल्स फिल्म 80 और 90 के दशक के दौरान कश्मीर में जो कुछ हुआ उसके बारे में सच्चाई पेश करती है। मुझे उम्मीद है कि सभी कश्मीरी पंडितों को उनकी जमीन, संपत्ति वापस मिल जाएगी और वे वहीं बस जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित फिल्म देखने के बाद पूर्व सीएम और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को गोवा में कर-मुक्त घोषित किया जाएगा।
बता दें द कश्मीर फाइल्स के डॉयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने काफी रिसर्च और पुख्ता सबूत और कश्मीरी पंडितों से बातचीत करके सच्ची घटनाओं पर ये फिल्म बनाई है। इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन पर आधारित इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार प्रमुख भूमिका में है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की जमकर वाहवाही मिल रही है। इस फिल्म को गुजरात सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications