Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

The Kargil Chronicles: कारगिल के शहीद नायकों को खास अंदाज में नमन, 'D5' मोटर साइकिल अभियान शुरू

The Kargil Chronicles: कारगिल विजय की रजत जयंती यानी 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना शहीदों को खास अंदाज में याद कर रही है। इसके लिए 'डी5' मोटर साइकिल अभियान शुरू किया गया है। कैंपेन के तहत तीन टीमों ने देश के तीन कोनों- पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडी से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की है।

1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय गाथा पर केंद्रित 'D5' मोटर साइकिल कैंपेन के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। कुल आठ आठ मोटरसाइकिलों के जरिए सेना के जवान देश के कोने- कोने तक पहुंचेंगे। जिन तीन कोनों तक ये बाइक कैंपेन जाएगा उनमें पूर्व में दिनजन, पश्चिम में द्वारका और दक्षिण में धनुषकोडी शामिल है।

The Kargil Chronicles

तीनों टीमें 26 जून को दिल्ली में एकत्र होंगी
दक्षिणी मार्ग में धनुषकोडि से दिल्ली तक मदुरै, कोयम्बटूर, बेंगलुरु, अनंतपुर, हैदराबाद, नागपुर, भोपाल, ग्वालियर और अलवर होते हुए लगभग 2,963 किलोमीटर की आवाजाही शामिल है। तीनों टीमें 26 जून को दिल्ली में एकत्र होंगी और दो अलग-अलग मार्गों से द्रास के लिए रवाना होंगी।

सेना में शामिल होने के लिए भी करेंगे प्रेरित
टीम लगभग 2,489 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जोरहाट, गुवाहाटी, बिनागुरी, कटिहार, दानापुर, गोरखपुर, लखनऊ और आगरा से गुजरेगी। पश्चिमी मार्ग में द्वारका से ध्रांगधरा, अहमदाबाद, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर और अलवर होते हुए दिल्ली तक की आवाजाही शामिल है। यह टीम लगभग 1,565 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+