The Kapil Sharma Show: अचानक क्यों बंद हो रहा कपिल शर्मा का शो? टीवी इंडस्ट्री में उड़ी ये 3 अफवाह

Kapil Sharma Show Off Air: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है, क्योंकि उनका कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) ऑफ एयर होने जा रहा है। हालांकि अभी इस बारे में ना तो कपिल शर्मा और ना ही चैनल ने कोई आधिकारिक ऐलान किया है, लेकिन लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

नहीं मिल रहे गेस्ट?

नहीं मिल रहे गेस्ट?

दरअसल पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ। जिस वजह से शो की शूटिंग रुक गई थी। इसके बाद जून-जुलाई में शूटिंग का सिलसिल फिर से शुरू हुआ। आमतौर पर कपिल शर्मा के शो में वही हस्तियां आती हैं, जिनको अपनी फिल्म का प्रमोशन करना रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा वक्त में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिस वजह से शो के निर्माताओं को गेस्ट की तलाश में दिक्कत हो रही है। इस वजह से वो कुछ महीनों का ब्रेक लेना चाहते हैं।

गिन्नी की देखभाल करना चाहते हैं कपिल!

गिन्नी की देखभाल करना चाहते हैं कपिल!

कुछ वक्त से अफवाहों का बाजार गर्म है। टीवी इंडस्ट्री में ये खबर फैली कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई हैं। इससे पहले गिन्न दिसंबर 2019 में मां बनी थीं। सूत्रों के मुताबिक कपिल गिन्नी की देखभाल के लिए घर पर रहना चाहते हैं, ताकी उन्हें कोई दिक्कत ना हो। दो-तीन महीने के ब्रेक के बाद वो रोचक कंटेंट के साथ फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि कपिल ने गिन्नी की प्रेग्नेंसी पर कोई बयान नहीं दिया है।

Netflix के प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

Netflix के प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

वहीं दूसरी ओर कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की एक वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह शूट के दौरान अपने डायलॉग का उच्चारण करने में बार-बार अटकते हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'यह एक शुभ समाचार है। अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल मुझ पर विश्वास करें, मैं जल्द ही Netflix पर आ रहा हूं।' इस प्रोजेक्ट को भी शो के ब्रेक की वजह मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+