शीना बोरा हत्याकांड पर बनी है इंद्राणी मुखर्जी फिल्म, बेटी को बताया था बहन, कत्ल की कहानी ने चौंकाया था सबको

The Indrani Mukerjea Story- Buried Truth: इंद्राणी मुखर्जी पर बनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी- बरीड ट्रुथ' अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है। ये पूरी फिल्म शीना बोरा हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी ने एक बार फिर से उस कत्ल की याद दिला दी है।

मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी, ग्लैमर-सफलता की आड़ में 2012 में धोखे, विश्वासघात और हत्या की एक भयावह कहानी ने सबको चौंका दिया था। मुंबई मेट्रो वन के लिए काम करने वाली एक 25 साल की महिला शीना बोरा 24 अप्रैल 2012 को बिना किसी सुराग के अचानक गायब हो गई थीं। वहीं से पूरी कहानी की शुरुआत हुई?

The Indrani Mukerjea Story- Buried Truth

सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी- बरीड ट्रुथ' की कहानी शीना बोरा के लापता होने की स्टोरी बताती है और इसका प्रीमियर 29 फरवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हो गया है।

सालों तक इस मामले की जांच के बाद अचानक से मुंबई पुलिस ने अगस्त 2015 में शीना बोरा की मां इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया था। इंद्राणी मुखर्जी के साथ-साथ उनके दूसरे पति पीटर मुखर्जी को उनके ड्राइवर श्यामवर राय को भी गिरफ्तार किया गया था। इन सभी के ऊपर अपहरण, हत्या और शीना बोरा के शव का वीभत्स तरीके से निपटाने का आरोप था।

इन तीनों लोगों की गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद कई महीनो तक इंद्राणी और उनके पति पर नजर रखी गई थी।

कहानी में आगे बढ़ने से पहले आपको ये जना लेना चाहिए कि इंद्राणी मुखर्जी कौन हैं? (Who is Indrani Mukerjea)

इंद्राणी मुखर्जी एक भारतीय मूल की ब्रिटिश पूर्व मानव संसाधन सलाहकार और मीडिया कार्यकारी हैं। इंद्रानी मुखर्जी ने 2007 में अपने पूर्व पति पीटर मुखर्जी साथ INX मीडिया की सह-स्थापना की थीं। जिसकी वो CEO थीं।

How Sheena Bora Was Murdered: शीना बोरा की हत्या कैसे हुई?

शीना बोरा की कथित तौर पर अप्रैल 2012 में इंद्राणी उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने कार में गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

पूछताछ के दौरान संजीव खन्ना और ड्राइवर राय ने अपराध कबूल कर लिया था। हालांकि, इंद्राणी ने आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि शीना जिंदा है और सही सलामत अमेरिका में रह रही थीं।

ड्राइवर श्यामवर राय से पूछताछ में कथित तौर पर शीना की हत्या के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। जिसमें उन्होंने इंद्राणी और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना का नाम लिया था।

ड्राइवर राय ने बताया था कि हत्या की प्लानिंग बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी। इंद्राणी ने अपराध से एक दिन पहले शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की रेकी भी कर ली थी। 24 अप्रैल 2012 की शाम को राहुल मुखर्जी द्वारा छोड़ने के बाद खन्ना ने बांद्रा की एक गली में शीना का कथित तौर पर गला घोंट दिया था।

जांच करने वाले सीबीआई के अधिकारियों का दावा है कि शीना के शव को वर्ली स्थित इंद्राणी के आवास पर ले जाया गया, जहां इसे एक बैग में छुपाया गया और कार की डिक्की में रख दिया गया था। राय ने दावा किया कि तीनों ने शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए महाराष्ट्र के गागोडे गांव में एक खास जगह चुनी थी।

Indrani Mukerjea

What Was The Motive: क्यों की गई थी शीना बोरा की हत्या?

इस केस के जांच के दौरान मुखर्जी परिवार के कई काले सच सामने आए थे। शीना बोरा कथित तौर पर अपने सौतेले भाई राहुल, पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी के छोटे बेटे, के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।

सीबीआई ने दावा किया कि वित्तीय विवाद और राहुल के साथ शीना के रिश्ते को लेकर इंद्राणी का विरोध हत्या के पीछे की सबसे बड़ी वजह थी।

अपनी बेटी की हत्या के आरोप में भायखला जेल में बंद रहने के दौरान इंद्राणी मुखर्जी ने ''अनब्रोकन: द अनटोल्ड स्टोरी'' किताब लिखी थी। इस किताब में इंद्राणी मुखर्जी ने अपने अनुभवों का साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि शीना बोरा उनके लिए बेटी नहीं बल्कि बहन की तरह थी। उन्होंने ये भी कहा था कि, उन्हें काला जादू करने वाली महिला कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+